Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेना ने 6 महीने बाद लौटाया राम मंदिर का मॉडल:नगर निगम के कवाड़ खाने में टुकड़ों में पडा, तीन साल बाद भी मेयर और नगरायुक्त नहीं दिला सके स्थान

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम ने तीन साल पहले राम मंदिर का मॉडल तैयार किया था। जिसे 6 महीने पहले G-20 पार्क में सेना की जमीन पर बिना परमिशन के स्थापित कर दिया। परमिशन न लेने की वजह से इसे सेना ने हरे कपड़े से ढक दिया। जिससे शहर में राम मंदिर का मामला तूल पकड़ता चला गया। इसके बाद सेना ने कई हिस्से में काट कर इसे अपने कब्जे में ले लिया। और निगम को वापस नहीं किया। इसके बाद आगरा के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिले लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ से मुलाकात की गई। लेकिन इसके बाद भी मंदिर वापस नहीं हुआ। अब 6 महीने बाद सेना ने राम मंदिर को वापस किया है। जो कवाड़ से बना हुआ अब फिर से निगम के कवाड़ खाने में जा पहुंचा है। पूरा मामला पढ़े… आगरा शहर के जनप्रतिनिधि जो हर बार राम के नाम पर जीतते आ रहे है। इस मामले में उनका कोई ध्यान नहीं है। बता दें की राम मदिर का ये मॉडल 2023 में बनना शुरू हो गया था। जो महज 6 महीने में बन कर तैयार हो गया था। इससे 10 लाख की लागत से कवाड़ से तैयार किया गया था। इसके बाद ये दो साल करीब नगर निगम परिसर में पड़ा रहा, जिससे ये खराब हो गया। दैनिक भास्कर ने खबर को प्रमुख्ता से दिखाया था। इसके बाद इस मंदिर को सेना की जमीन पर बिना परमिशन के रख दिया गया। इससे सेना ने इसे हरे कपड़ से ढ़क दिया। और ये मंदिर फिर से विवादों में आ फंसा। करीब एक महीने के आसपसा ऐसे ही रहा। जिसके बाद इस मंदिर के कई हिस्से किए गए। सेना ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासन, मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री के हस्तक्षेप किया। इसके बाद भी बाम मंदिर को उस जगह पर रखने पर सहमति नहीं बनी। फिर ये मामला ठ़डे बस्ते में चला गया। अब सेना ने 6 महीने बाद राम मंदिर का मॉडल निगम को वापस सौंप दिया है। जो अब कवाड़ में पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि पहले भी नगर निगम के पास इसे रखने की जगह नहीं थी। इसके बाद भी निगम और भी बड़ी प्रतीमा तैयार कर रहा है। राम मंदिर के लिए जगह नहीं है वाकी कलाकृतियों को कहा रखा जाएगा। आगरा के जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारियों पर कोई काम नहीं है। बस पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर:पूर्व सांसद अतुल राय के 43वें जन्मदिन पर आयोजन, सैकड़ों लोग शामिल
    Next Article
    हाथरस में डंपर से कुचलकर युवक की मौत:जीटी रोड पर हादसा, गाड़ियों की मरम्मत का काम करता था, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment