Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के जुगनी जंगल में पुलिस मुठभेड़, गो तस्कर घायल:पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    16 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के जुगनी जंगल में पुलिस और वांछित गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक तस्कर करन जायसवाल (27) गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका दूसरा साथी साहेबे आलम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। यह घटना 22 फरवरी 2026 को हुई। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गौ-तस्करी रोकने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मिर्जापुर के राजगढ़ थाने से सूचना मिली थी कि राजगढ़ थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में वांछित तस्कर जुगनी जंगल से भागने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर घोरावल, करमा और राजगढ़ थाने की पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बाइक पर सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें करन जायसवाल के दाहिने पैर में गोली लगी। करन जायसवाल वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बछाव पश्चिमपुरा का निवासी है। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल करन जायसवाल को इलाज के लिए घोरावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, यह तस्कर 21 फरवरी 2026 को राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव से एक पिकअप वाहन (UP65 NT3216) में क्रूरतापूर्वक 7 गोवंशों को वध के लिए बिहार ले जा रहे थे। राजगढ़ पुलिस की घेराबंदी देखकर वे वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। इस संबंध में राजगढ़ थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह वाराणसी का रहना वाला है। उन लोगों का एक गिरोह है जो काफी दिनों से गौ तस्करी का काम करते है। पूछताछ में यह भी बताये कि वे लोग दिनांक 21 फरवरी 2026 को भी इन 07 राशि गौवंशों को मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास से लादकर ले जाते समय पुलिस घेराबंदी को देखकर ग्राम धनसिरिया में 07 गौवंश से लदा पिकअप वाहन को छोड़कर भाग गये थे । इसके पूर्व में भी कई बार ये लोग इसी योजना के तहत फायदा ले चुके है । वध के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल भेजा जाता है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक साथ मंच साझा करेंगे PM मोदी और जयंत चौधरी:22 फरवरी बनेगा विकास का बड़ा दिन
    Next Article
    आगरा में सरकारी शिक्षक से 21.5 लाख ठगे:फेसबुक पर साइबर ठगों के जाल में फंसे, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment