Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के पीपरखाड़ गांव में एक साथ जलीं तीन चिताएं:वेदांता प्लांट हादसे में गई थी जान, नदी किनारे एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

    1 hour ago

    2

    0

    सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में गुरुवार सुबह उस समय मातम छा गया, जब एक साथ तीन शव गांव पहुंचे। करीब सुबह 9 बजे अलग-अलग एम्बुलेंसों से शवों के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरा गांव गमगीन हो उठा। बताया गया कि तीनों मृतक छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे का शिकार हुए थे। 14 अप्रैल मंगलवार को प्लांट के यूनिट नंबर-1 में हुए बॉयलर विस्फोट में इन तीनों मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए थे। देखें, 5 तस्वीरें… मृतकों की पहचान पीपरखाड़ गांव के बरवाहा टोला निवासी राजू राम (40) पुत्र चरित्र राम और बृजेश (31) पुत्र जवाहिर राम, जो आपस में चचेरे भाई थे, तथा केवाल टोला निवासी पंकज (25) पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। तीनों करीब तीन महीने पहले एक संविदाकार के माध्यम से मजदूरी करने छत्तीसगढ़ गए थे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शवों की पहचान के बाद एम्बुलेंस से उन्हें उनके पैतृक गांव भेजा गया। गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद तीनों शवों का अंतिम संस्कार कचनरवा पांडु नदी किनारे स्थित श्मशान घाट पर एक साथ किया गया। एक साथ तीन चिताओं के जलने का दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो उठा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:लोन के नाम पर करते थे धोखाधड़ी, 200 से ज्यादा बैंक खातों का नेटवर्क
    Next Article
    शराब ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन:बहराइच में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment