Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के धार्मिक-पर्यटन स्थलों का होगा विकास:शिवद्वार, राजा नल मंदिर सहित खैरटिया पिकनिक स्पॉट संवरेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास हेतु करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत शिवद्वार मंदिर (घोरावल), राजा नल मंदिर, राम मंदिर (विढ़मगंज) और खैरटिया पिकनिक स्पॉट का समग्र विकास किया जाएगा। इन स्थलों पर सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए हॉल, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इन स्थानों पर वर्ष भर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे पर्यटन विभाग ने इन मंदिरों को व्यवस्थित और आकर्षक रूप देने की योजना बनाई है। परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और बाहरी पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। इससे जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों को भी चिन्हित कर उनके विकास के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं, ताकि सोनभद्र को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर जेल में दिव्यांग बंदियों को मिले सहायक उपकरण:दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत वितरण
    Next Article
    हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगा छप्पन भोग:आगरा में बजरंगबली के भजनों से गूंजा शहर, गुब्बारों से सजा मंदिर; अनुष्ठान के लिए हुजूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment