Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 11.97 लाख मतदाता दर्ज, अंतिम मतदाता सूची जारी:44,413 मतदाताओं की वृद्धि, राज्यमंत्री के ओबरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक में वोटर बढ़े

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। विशेष पुनरीक्षण के बाद यह सूची जारी की गई है। जनपद में कुल 11,97,527 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इन मतदाताओं में 6,42,849 पुरुष, 5,54,651 महिला और 27 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली की बूथवार सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी प्रदान की। विधानसभावार बढ़े मतदाताओं की संख्या वहीं जिलाधिकारी बी एन सिंह ने बताया कि सत्यापन के बाद तैयार हुई इस सूची में जिले में 44 हजार से अधिक मतदाता बढ़ गये। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या में घोरावल में 9,803, रॉबर्ट्सगंज में 9,677, ओबरा में 18,494 और दुद्धी में 6,439 मतदाता बढ़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 11,53,114 से बढ़कर 11,97,527 हो गई है। बता दे कि गत छह जनवरी को ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं से नए नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदन लिए गए थे। इस अवधि में नाम जोड़ने के लिए कुल 66,562 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 22,149 आवेदन नाम हटाने के लिए आए थे। प्राप्त आवेदनों का बीएलओ के माध्यम से सत्यापन किया गया और दावा-आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इस प्रक्रिया के बाद जिले की मतदाता सूची में कुल 44,413 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। वही सबसे अधिक 18,494 मतदाता राज्य मंत्री संजय सिंह गोड के विधानसभा क्षेत्र ओबरा में बढ़े हैं। हालांकि, इसी क्षेत्र से सबसे ज्यादा नाम काटे भी गए थे। इसके पहले सोनभद्र मे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चार चरणों में 2003 और 2025 की सूची में शामिल मतदाताओं की मैपिंग की गई थी। इस दौरान साक्ष्य के आधार पर नाम, पते में संशोधन और विलोपन किया गया था। इस प्रक्रिया के चलते जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 2.51 लाख से अधिक नाम सूची से हटा दिए गए थे। छह जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 11,53,114 दर्ज थी ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में राम मंदिर परिसर का निरीक्षण:सप्त मंदिरों से सामाजिक समरसता का संदेश, 1800 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट ट्रस्ट को होंगे हस्तांतरित
    Next Article
    जेल में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान:लकड़ियों और पत्तों के ढेर पर बैठकर लगाई माचिस, डिप्टी जेलर समेत 3 निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment