Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 15 बीघे सरसों की फसल चोरी का मामला:सगे भाई सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरु की

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित कुसुम्हा गांव में 15 बीघे में लगी सरसों की फसल चोरी होने का मामला सामने आया है। वाराणसी में रह रहे एक अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें उनके सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अधिवक्ता राजेश प्रसाद सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को दी अपनी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में वाराणसी के फुलवरिया गांव में रहते हैं। उनकी लगभग 15 बीघे कृषि भूमि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में है। इस जमीन पर उनका, उनके भाई और मां का नाम दर्ज है। राजेश प्रसाद सिंह के अनुसार, वह इस भूमि पर बटाई पर खेती करवाते आ रहे हैं। इस वर्ष इसमें सरसों की फसल बोई गई थी। आरोप है कि 25 मार्च 2026 की सुबह जमीन के एक बड़े हिस्से से जबरन सरसों की फसल काट कर ले जाई गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई किए जाने से पहले ही 2 अप्रैल को खेत के बचे हुए हिस्से से भी सरसों की फसल काट कर उठा ली गई। अधिवक्ता ने इस घटना से ढाई लाख रुपये से अधिक के नुकसान का दावा किया है। उन्होंने तहरीर में बताया कि जब खेत की देखभाल करने वाला व्यक्ति आरोपियों को रोकने गया, तो कुसुम्हा निवासी आनंद कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, टिंकू सिंह उर्फ आशीष सिंह (आनंद के पुत्र), विनीत सिंह, प्रतीक कुमार सिंह (सुनील के पुत्र) और वैभव सिंह उर्फ प्रिंस सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फसल लेकर फरार हो चुके थे। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि ये लोग पहले भी इसी तरह दूसरों की फसलें काट कर ले जा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ के JNMC में डॉक्टरों की हड़ताल:ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर, इलाज के लिए भटके मरीज
    Next Article
    डीजल-पेट्रोल को लेकर हाईवे जाम करने वालों पर FIR:मोहनीपुर पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद पुलिस ने खुलवाया था रास्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment