Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 18 मार्च से बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू:दो केंद्रों पर होंगे मूल्यांकन कार्य, 750 शिक्षकों की तैनाती

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां 750 शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। प्रत्येक केंद्र पर 65-65 डिप्टी हेड भी तैनात किए गए हैं। डिप्टी हेड्स का प्रशिक्षण 17 मार्च (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। जिले में इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच रॉबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में की जाएगी, जबकि हाईस्कूल की कॉपियां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जाँची जाएंगी। हाईस्कूल के लिए 350 और इंटरमीडियेट के लिए 400 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इस बार सभी परीक्षकों को बोर्ड द्वारा ऑनलाइन ड्यूटी पत्र जारी किए गए हैं। लगभग ढाई लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मूल्यांकन के लिए जिले में लगभग ढाई लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मंगलवार तक पहुंचने की संभावना है। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की सवा-सवा लाख कॉपियां शामिल हैं। 17 मार्च को मूल्यांकन केंद्रों पर दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को मूल्यांकन से जुड़ी बारीकियों और नए निर्देशों से अवगत कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचीं कॉपियां 18 फरवरी से शुरू हुई और 12 मार्च को समाप्त हुई यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बाद, सोनभद्र जिले से हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की कॉपियों को मूल्यांकन के लिए सोमवार को तीन अलग-अलग वाहनों से कड़ी सुरक्षा के बीच क्षेत्रीय कार्यालयों पर रवाना किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जयराम सिंह ने बताया कि राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में बने मुख्य संकलन केंद्र से हाई स्कूल और इंटरमीडियेट की कॉपियों को तीन क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए भेजा गया। मूल्यांकन प्रक्रिया में नए बदलाव उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शिक्षकों को ऑनलाइन ड्यूटी पत्र आवंटित किया गया है। मूल्यांकन के तुरंत बाद अंकों को पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। इसके लिए अलग से ऑपरेटर नियुक्त किए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पोर्टल पर अंक दर्ज करने से पहले मूल्यांकन में कोई गलती न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन:27 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा, पंकज चौधरी ने दी संस्तुति
    Next Article
    भदोही में शब-ए-कद्र पर विशेष नमाज:जामा मस्जिद में देश की अमन-चैन के लिए मांगी दुआएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment