Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में ईद पर युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन:मुस्लिम समुदाय ने काली पट्टी बांधकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    3 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर और काला कुर्ता पहनकर ईद की नमाज अदा की तथा दुनिया भर में युद्धों के पीड़ितों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए एकत्र हुए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के झंडों को पैरों से रौंदकर अपना विरोध जताया। साथ ही उन्होंने सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनई को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ितों के साथ खड़े होने का संदेश दिया। बताया गया कि यह प्रदर्शन सीपीआई नेता मोहम्मद कलीम के आह्वान पर आयोजित किया गया था, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नमाज के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने झंडों को अपने कब्जे में लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस सतर्क है और हालात पर नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के नेता फरीद अहमद ने कहा कि भारत और ईरान के संबंध हमेशा मैत्रीपूर्ण रहे हैं और देशभर में न्यायप्रिय लोग काली पट्टी बांधकर नमाज अदा कर रहे हैं, ताकि पीड़ितों के साथ एकजुटता जताई जा सके। वहीं, हिदायतुल्ला खान ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल की नीतियों के कारण दुनिया भर में निर्दोष लोगों का खून बह रहा है। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं ने मानवता को झकझोर दिया है और इस बार ईद सादगी के साथ मनाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में करंट लगने से युवक की मौत:होटल में काम करते समय मारा था करंट, छानबीन में जुटी पुलिस
    Next Article
    धुरंधर-2 देखकर निकले दर्शकों पर बरसाए फूल:आगरा में योगी बूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना सिनेमा पर की पुष्प वर्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment