Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में महिला ने दो बच्चों समेत सुसाइड किया:घर के अंदर फांसी लगाई, घरेलू झगड़े से परेशान थी; पुलिस जांच में जुटी

    10 hours ago

    2

    0

    मंगलवार को सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के बिसहर गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रीति राजभर पत्नी राजन राजभर के रूप में हुई है। प्रीति ने अपने 6 माह के बेटे आयांश और 4 वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर के अंदर फांसी लगाई। घटना का पता चलने पर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही करमा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे के अंदर से तीनों शवों को कब्जे में लिया और आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया है। मृतका के परिजन राजकुंवर राजभर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने प्रीति और दोनों बच्चों को रस्सी के फंदे से लटका पाया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घर में लंबे समय से तनाव का माहौल था और लेन-देन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। मायका पक्ष का यह भी आरोप है कि मृतका का पति शराब का सेवन करता था, जिससे पारिवारिक कलह बढ़ गई थी। घटना का सही समय अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी सुबह करीब 8 बजे मिली। घोरावल के क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    335 सैंपल में 172 नमूने जांच में फेल:गोंडा में खाद्य पदार्थों में भारी मिलावट, 28.15 लाख जुर्माना, दूध उत्पादों में सर्वाधिक
    Next Article
    ललितपुर में शिक्षामित्रों को बढ़ा मानदेय का चेक सौंपा गया:जिप अध्यक्ष ने कहा- सरकार ने शिक्षामित्रों को सम्मानजनक मानदेय देकर बढ़ाया सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment