Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में महाशिवरात्रि पर निकली भोलेनाथ की भव्य बारात, VIDEO:'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा नगर, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

    4 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के दुद्धी में महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर महादेव की भक्ति में सराबोर नजर आया और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बारात नगर स्थित शिवाला मंदिर से 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ रवाना हुई और प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम को कैलाश कुंज द्वार पहुंची। देखिए 4 तस्वीरें… बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात… बारात में त्रिशूलधारी अड़भंगी रूप में सजे भगवान शिव बैलगाड़ी पर सवार थे। उनके पीछे विमान रूपी रथ पर भगवान विष्णु, ब्रह्मा और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भूत-पिशाच और दानव वेशधारी युवाओं का नृत्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, जिससे पूरा नगर शिवमय हो गया। वर पक्ष की ओर से कन्हैया लाल अग्रहरि वर पक्ष की ओर से कन्हैया लाल अग्रहरि, रामेश्वर राय, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश्वर राजू, नाज्जू अग्रहरी, दीपक शाह, पंकज अग्रहरि उर्फ बल्लू, प्रेमनारायण सिंह और गिरु अग्रहरि सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बारात का नेतृत्व किया। वधू पक्ष (माता पार्वती) की ओर से डॉ. लवकुश प्रजापति, निरंजन जायसवाल, कुलभूषण पांडेय, कमल कुमार, डॉ. संजय और जितेंद्र चंद्रवंशी समेत दर्जनों लोगों ने बारातियों का भव्य स्वागत किया। कैलाश कुंज मंदिर में विधि-विधान से विवाह संस्कार और जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। जयमाला पड़ते ही पूरा मंदिर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा और देवताओं की ओर से पुष्पवर्षा की गई। हजारों श्रद्धालु इस दिव्य विवाह के साक्षी बने। इसी क्रम में बिडर गांव से भगवान भोलेनाथ की एक और भव्य बारात निकली, जो हीरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां भी भारी भीड़ के बीच बारात का स्वागत किया गया। दोनों आयोजनों के आयोजक डॉ. लवकुश प्रजापति, रविंद्र जायसवाल और बालकृष्ण जायसवाल ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। कस्बा स्थित लउआ नदी तट के प्राचीन हिरेश्वर महादेव मंदिर पर जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जहां देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। क्षेत्र के लऊवा पहाड़ी और कनहरेश्वर महादेव मंदिर पर भी देर शाम तक पूजा-पाठ चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद, वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज और श्याम जी यादव सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में दो पक्षों में जमीन को लेकर मारपीट:फायरिंग और लाठी-डंडे चले, 7 महिलाओं समेत 13 घायल
    Next Article
    पाकिस्तान को पीटकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा, आप भी जानकर खुश हो जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment