Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में NRLM योजना में धांधली का आरोप:समूह सखियों का हंगामा, ब्लैंक चेक और घूसखोरी के गंभीर आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित योजनाओं में धांधली का मामला सामने आया है। घोरावल ब्लॉक के शाहगंज में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अधिकारियों पर अवैध वसूली और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर समूह सखियों ने कार्यालय में हंगामा भी किया। जानकारी के अनुसार, सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक स्थित शाहगंज क्षेत्र में बुद्धा स्वयं सहायता समूह की सखियों ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक और उनकी सहयोगी पर आरोप लगाया है कि वे डीसी एनआरएलएम के नाम पर अवैध धन उगाही कर रहे हैं। ब्लैंक चेक पर जबरन साइन कराने का आरोप समूह की महिलाओं ने बताया कि अध्यक्ष और सचिव के माध्यम से उन पर ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जाता है। अध्यक्ष ममता के अनुसार, “पूजा नाम की महिला अधिकारियों के कहने पर बिना जानकारी दिए हमसे चेक पर साइन कराती है। महीने में 4-5 बार ऐसे चेक साइन कराए जाते हैं।” समूह सखियों का आरोप है कि यदि वे अधिकारियों की बात नहीं मानतीं, तो उनका मानदेय रोक दिया जाता है और नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। 9 महीने से नहीं मिला मानदेय समूह सखी श्वेता गिरी ने बताया कि उन्हें पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला है और 5 साल से ड्राई राशन ढुलाई का भाड़ा भी लंबित है। अधिकारियों से पूछने पर हमेशा यही कहा जाता है कि शासन से पैसा नहीं आया है। 50 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप श्वेता गिरी ने आरोप लगाया कि डीसी मैडम के नाम पर उनसे 50,000 रुपये की घूस ली गई। इसके अलावा 5,000 रुपये अलग से भी लिए गए। उन्होंने कहा कि जो भी मानदेय या अन्य भुगतान आता है, उसी में से अवैध वसूली की जाती है। महिलाओं का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान भी उन्हें केवल कागजी कार्यवाही सिखाई जाती है, जबकि राशन और अन्य व्यवस्थाओं की सही जानकारी नहीं दी जाती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता के फुफेरे भाई की गोली मारकर हत्या:मुरादाबाद में लोको पायलट चयन से चिढ़कर पूर्व प्रधान के बेटे ने मर्डर किया
    Next Article
    लखनऊ में हाफ मैराथन 2026:'मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़' थीम, सैकड़ों लोगों शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment