Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में स्मार्ट मीटर के विरोध में AAP का प्रदर्शन:लूट, गलत बिलिंग और बिजली कटौती का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित लूट, गलत बिलिंग, बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को "डिजिटल लूट" बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस व्यवस्था को तत्काल बंद करने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह विफल हो चुकी है। यह जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैलेंस खत्म होते ही स्मार्ट मीटर तुरंत बिजली काट देते हैं, लेकिन रिचार्ज के बाद भी 2 से 12 घंटे तक बिजली बहाल नहीं होती। रमेश गौतम ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 78 से 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिनमें से करीब 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं। लाखों उपभोक्ता गलत बिलिंग, तेजी से बैलेंस खत्म होने और बिजली कटौती से परेशान हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि कई मामलों में पहले ₹1500 तक का बिजली बिल आता था, जो अब बढ़कर ₹6000-7000 तक पहुंच रहा है, जिसे उन्होंने जनता की जेब पर सीधा हमला बताया। महिला शक्ति मीरा सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि लगभग 3 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने के इस प्रोजेक्ट में करीब ₹20,000 करोड़ का खर्च दिखाया गया है। उन्होंने इसमें बड़े स्तर पर घोटाले और कमीशनखोरी की आशंका जताई। पटेल ने कहा कि इस योजना में पारदर्शिता का अभाव है और जनता से मनमानी वसूली की जा रही है। जिला महासचिव अनवर अली ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में अपना आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज मजबूती से उठाएगी। इस मौके पर राजेंद्र मौर्या, शैल कुमारी घोरावल, मीरा देवी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मिर्जापुर, ओम प्रकाश,लक्ष्मण मौर्य नगर अध्यक्ष चुर्क, राधेश्याम ग्राम कोटा सर पटवा टोला,राजकुमार मौर्य जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र, शंकर निषाद ओबरा विधानसभा उपाध्यक्ष, शुभम सिंह, गोविंद चौबे, मुन्ना भाई मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में कब्रिस्तान भूमि पर बनी मस्जिद पर बेदखली आदेश:DM कोर्ट में अपील की, मुतव्वली बोले- 60 साल पुरानी मस्जिद पर फैसला मंजूर होगा
    Next Article
    बलिया में रील बनाते समय गंगा में 6 लोग डूबे:4 की मौत, दो लड़कियों को बचाया, मुंडन संस्कार के दौरान हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment