Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में शादी के 5 दिन बाद दुल्हन की हत्या:पिता बोले- बॉयफ्रेंड ने रेप किया, जबड़ा तोड़ा, फिर चाकू से मारकर पेड़ से लटकाया

    6 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में शादी के महज 5 दिन बाद ही 22 साल दुल्हन की हत्या कर दी गई। शव घर से 200 मीटर दूर नाले के किनारे पेड़ से लटकता मिला। सलवार खुली थी। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। लड़की के दोनों घुटने जमीन छू रहे थे। रस्सी का फंदा जबड़े में लिपटा हुआ था। जबड़ा टूटा हुआ था। गले और पेट से खून निकल रहा था। चोट के गहरे निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने सबूत जुटाए। पिता ने बेटी के प्रेमी पर रेप और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया- एक दिन पहले ही युवती अपने पति के साथ मायके आई थी। आज सुबह टॉयलेट के लिए खेत गई थी। सुबह गांव वालों ने उसका शव देखा। 2 फोटो देखिए… जानिए पूरा मामला... 30 अप्रैल को ससुराल से मायके आई थी घटना जिला मुख्यालय से 130 किलोमीटर दूर बभनी थाना क्षेत्र की है। युवती की शादी 25 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रहने वाले युवक से हुई थी। 29 मई को पिता-भाई उसे लेकर ससुराल गए। 30 अप्रैल, गुरुवार की सुबह 9:30 बजे बेटी-दामाद को लेकर घर वापस आ गए। गुरुवार को ही पड़ोसी की बेटी की शादी थी। रात में बारात आई थी। लड़की और उसका पूरा परिवार बारात की आवभगत करने पड़ोसी के घर गया था। रात डेढ़ बजे युवती अपने घर लौट आई और सो गई। पिता ने बताया- आज सुबह 4:30 बजे बेटी उठी और शौच के लिए खेत की ओर चली गई। काफी देर तक नहीं लौटी। हमने खोजबीन शुरू की, पर कुछ पता नहीं चला। डेढ़ घंटे के बाद सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ लोगों ने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर युवती के शव को पेड़ के लटकते देखा। परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीनू प्रसाद यादव पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आसपास से साक्ष्य भी जुटाए। पिता बोले- ब्वॉयफ्रेंड ने ही की हत्या पिता ने बताया- मेरी बेटी का पहले गांव के ही रहने वाले बबलू से प्रेम-प्रसंग था। बाद में बेटी ने उससे बात करना छोड़ दिया था। 2 साल पहले गांव में पंचायत करके निर्णय लिया गया कि दोनों एक दूसरे से बात नहीं करेंगे। लेकिन उसके बाद भी बबलू उसे परेशान करता था। इसके बाद हमने बेटी की शादी तय कर दी। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा- बबलू ने ही मेरी बेटी की हत्या की है। पहले पीट-पीटकर उसका जबड़ा तोड़ा। रेप किया और फिर चाकू घोपकर मार डाला। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया है। घटना के बाद से बबलू गांव से फरार है। चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी युवती के पिता मजदूरी करते हैं। उसका पति भी मजदूरी करता है। युवती 4 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके बाद एक छोटी बहन और है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते युवती सिर्फ नौवीं तक पढ़ाई कर सकी थी। सीओ बोले- रेप की पुष्टि पोस्टमॉर्टम से होगी सीओ दुद्धी संतोष राय ने बताया कि परिजनों ने रेप और हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। ---------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। उसकी शादी नहीं हुई है। नौशाद ने 29 अप्रैल यानी दो दिन पहले महिला से छेड़खानी की थी। विरोध करने पर वह महिला को छोड़कर भाग गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना बताए शादी में गई पत्नी को मारी गोली:बाद में पति ने खुद को भी किया शूट, चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गई थी भरतपुर
    Next Article
    बदायूं में युवक का शव खेत में मिला:पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकला था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment