Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हा नशे में साले को पीटा...दुल्हन शादी से की इनकार:इटावा में 11 लाख रुपए में तय हुई थी शादी, जयमाला के दौरान शुरू हुआ विवाद

    1 hour ago

    2

    0

    इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने नशे की हालत में दुल्हन के भाई को पीट दिया। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। यह घटना 30 अप्रैल को बशिष्ठ वाटिका, ग्राम बहेड़ा में हुई। अब जानिए पूरा मामला… दुल्हन के पिता ने बकेवर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी बसरेहर थाना क्षेत्र के खड़कौली गांव निवासी से 11 लाख रुपए में तय हुई थी। शादी की तैयारियों के तहत, 10 अप्रैल को स्वर्ण आभूषण बनवाने के लिए 5 लाख रुपए दिए गए थे, और 27 अप्रैल को रस्म में सोने-चांदी के आभूषण, अन्य सामान और नकद रुपए भी दिए गए थे। अतिरिक्त दहेज मागने पर हुआ विवाद 30 अप्रैल को बारात गांव से बकेवर थाना क्षेत्र की बशिष्ठ वाटिका, बहेड़ा पहुंची, जहां घरातियों ने बारातियों का स्वागत किया। कुछ देर बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान, वर पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हा नशे में था जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हा नशे में था। जब दुल्हन और उसके भाई ने इसका विरोध किया, तो वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद, रीना उर्फ काजल ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। परिणामस्वरूप, बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। बकेवर के थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि वधु पक्ष के तरफ से इस संबंध में एक शिकायत पत्र मिला है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा रिकॉर्ड रूम में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:सरकारी रिकॉर्ड, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर हो गए थे राख, 4 महीने से फरार था
    Next Article
    इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद, हुई फायरिंग:अलीगढ़ में बाबू गैंग के लोगों ने युवक को मारी गोली, 12 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment