Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम ने की आत्महत्या:गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला शव, फोन नहीं उठने पर ड्राइवर देखने पहुंचा

    7 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर (DLM) ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। उनका शव हिंडाल्को के गेस्ट हाउस में एक कमरे पंखे से लटका मिला। गुरुवार की रात उनकी पत्नी ने बात करने के लिए फोन किया तो कई बार प्रयास के बाद भी फोन नहीं उठा। इसके बाद उनकी पत्नी ने ड्राइवर को फोन किया और चेक करने के लिए कहा। ड्राइवर जब गेस्ट हाउस में उनके कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा खुला था। जैसे ही वह अंदर गया, फंदे से लटकता डीएलएम का शव मिला। ड्राइवर ने इसकी सूचना गेस्ट मैनेजमेंट और पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला जिला मुख्यालय 80 किमी दूर रेणुकूट में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गेस्ट हाउस का है। अब सिलसिलेवार जानिए मामला देवरिया के भरहे चौरा गांव के रहने वाले सत्यपाल प्रसाद (40) वन विभाग में डीएलएम के पद पर मिर्जापुर डिवीजन में तैनात थे। उनके पास सोनभद्र के पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार था। सत्यपाल प्रसाद की शादी छह साल पहले रानी से हुई थी। उनके परिवार में पत्नी रानी और दो अनंत (5) और युग (2) हैं। बच्चे हैं। सत्यपाल अपने परिवार के साथ मिर्जापुर में ही रहते थे। काम के सिलसिले में कभी-कभी सोनभद्र आते थे। सत्यपाल गुरुवार शाम करीब 7 बजे विभागीय काम से रेणुकूट आए थे। वह हिंडाल्को के निजी गेस्ट हाउस में अपने ड्राइवर अशोक के साथ रुके थे। दोनों अलग-अलग कमरे में रुके थे। ड्राइवर अशोक के मुताबिक, सत्यपाल प्रसाद गुरुवार सुबह सोनभद्र आए थे। दिनभर विभागीय काम निपटाने के बाद शाम करीब 7 बजे वह हिंडाल्को रेणुकूट के गेस्ट में बुक किए गए कमरे में पहुंचे। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए, जबकि अशोक दूसरे कमरे में ठहरा था। रात करीब 11 बजे सत्यपाल की पत्नी का अशोक के पास फोन आया। उन्होंने बताया कि काफी देर से वह अपने पति सत्यपाल फोन कर रही हैं लेकिन वह उठा नहीं रहे हैं। जरा जाकर देखो और बात कराओ। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला इसके बाद अशोक, सत्यपाल के कमरे की ओर गया तो देखा कमरे का दरवाजा खुला था। वह जैसे ही अंदर घुसा तो देखा कि सत्यपाल कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटक रहे थे। इतना देखते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अशोक ने घटना की सूचना फोन पर ही उनकी पत्नी को दी। इसके बाद गेस्ट हाउस मैनेजर और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड की वजह जानने में जुटी पुलिस इस संबंध में पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, इसलिए इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सत्यपाल प्रसाद के खिलाफ कोई विभागीय जांच या शिकायत नहीं थी। न ही उन्हें किसी तरह का नोटिस दिया गया था और न ही किसी प्रकार के दबाव की जानकारी सामने आई है। वह करीब डेढ़ साल से पिपरी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बैंक मैनेजर ने चलती कार में गोली मारी, मौत:जौनपुर में दिल के पास तमंचा सटाकर फायर किया, बुलेट पीठ चीरते हुए सीट में घुसी जौनपुर में यूनियन बैंक के मैनेजर ने गुरुवार देर रात सुसाइड कर लिया। उन्होंने चलती कार में दिल के पास तमंचा सटाया और गोली मार ली। बुलेट पीठ को चीरते हुए सीट में जा धंसी। गोली लगने के बाद टाटा सिएरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीर-आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार का शीशा तोड़कर मैनेजर को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को कार से सुसाइड नोट मिला है। घटना जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर बक्शा थाना क्षेत्र के प्रभु ढाबा के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देख चलाई गोली, जवाबी कार्यवाही में एक को गोली लगी
    Next Article
    इटावा में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर DM सख्त:सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश, स्कूल पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment