Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सनबीम स्कूल में प्रिंसिपल की बदसलूकी पर एबीवीपी का प्रदर्शन:पुलिस से धक्का-मुक्की, स्टाफ से नोकझोंक; प्रिंसिपल ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के सनबीम स्कूल में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रिंसिपल ममता मिश्रा द्वारा अभिभावक नीलम वर्मा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुआ। स्कूल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। वायरल वीडियो सामने आने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी थी। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से जवाब मांगा। इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप और धक्का-मुक्की भी शामिल थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया। एबीवीपी नेताओं ने कहा कि किसी भी अभिभावक के साथ विद्यालय परिसर में अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी विद्यालय अभिभावकों की समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं, जिसे अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। बढ़ते विरोध को देखते हुए विद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा। काफी देर तक चली बातचीत के बाद प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने अभिभावक नीलम वर्मा से माफी मांगी। इसके बाद माहौल शांत हुआ और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की। एबीवीपी ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें जिले के निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिभावकों के साथ व्यवहार, फीस वसूली और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सनबीम स्कूल का यह प्रकरण अब जिले में शिक्षा व्यवस्था और निजी विद्यालयों के रवैये पर एक बड़ा सवाल बनकर उभरा है। घटना के बाद अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है, और वे प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मांग:बरेली में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कसाईखाने बंद करने और गो-तस्करी पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी
    Next Article
    कानपुर में ड्राइविंग सीखते समय कार नाले में गिरी:पति-पत्नी बाल-बाल बचे, स्थानीय लोगों ने निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment