Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्नेहा अग्रहरि बनीं गेल इंडिया में सीनियर ऑफिसर:अमेठी की बेटी ने हासिल की प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी में नियुक्ति

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के एक व्यवसायी राजेश अग्रहरि की पुत्री इंजीनियर स्नेहा अग्रहरि को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के विजयपुर, मध्यप्रदेश स्थित प्लांट में सीनियर ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। स्नेहा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह सफलता हासिल की है। इससे पहले, वह एल एंड टी में बड़ोदरा में चार साल तक एसोसिएट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। देश की इस प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी में उनका चयन अमेठी जनपद के लिए गर्व का विषय है। स्नेहा पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अमेठी के विभिन्न स्कूलों में हुई। उन्होंने शिव प्रताप इंटर कॉलेज, अमेठी से इंटरमीडिएट में टॉप किया था। इसके बाद, उन्होंने कानपुर के एचबीटीयू (हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी) से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। स्नेहा के दो भाई दिव्यांशु अग्रहरि और निखिल अग्रहरि हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने स्नेहा की सफलता पर उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य:परिषद ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति पर सख्ती की
    Next Article
    बिजनौर डीएम ने किया नगर पालिका कार्यों का निरीक्षण:धात्री व निर्धन महिलाओं को विदुर ब्रांड की किटें बांटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment