Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनम वांगचुक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर राजघाट पहुंचे:बापू को श्रद्धांजलि दी; बोले- गांधी जी का दिखाया रास्ता आज भी सही

    7 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को डिस्चार्ज हो गए। दोपहर 1:45 बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपनी पत्नी डॉ. गीतांजलि के साथ दिल्ली के राजघाट जाकर पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बातचीत में सोनम वांगचुक ने कहा, "आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 26 दिन का अनशन और आंदोलन खत्म होने के बाद मैं सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट आया हूं। मैं देश को बताना चाहता हूं कि बापू का दिखाया रास्ता आज भी उतना ही सही और प्रासंगिक है, जितना 100 साल पहले था।" वांगचुक लद्दाख से जुड़े मुद्दों और NEET पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिनों तक अनशन पर बैठे थे। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि वांगचुक के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य हैं और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब वह बिना किसी परेशानी के चलने-फिरने में सक्षम हैं। वांगचुक बोले- आगे भी आवाज उठाता रहूंगा डिस्चार्ज होने से पहले सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर कहा- "अब मेरी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। मैं धीरे-धीरे खाना खा रहा हूं और शरीर में भी ताकत लौट रही है। जैसे स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद अनशन शुरू करने से पहले राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी थी और फिर जंतर-मंतर पहुंचा था, उसी परंपरा को आज भी दोहराया जाएगा। इसके बाद मैं अपने घर लद्दाख के लिए रवाना हो जाऊंगा। देशभर से छोटे-बड़े, पास-दूर सभी लोगों ने एकजुट होकर इस मुहिम में अपनी आवाज मिलाई। सभी के सहयोग से यह आंदोलन सफल हुआ है और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर इसी तरह मिलकर आवाज उठाई जाती रहेगी।" मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन अस्पताल से वांगचुक ने 4 VIDEO जारी किए लद्दाख से जुड़ी मांग को लेकर भी अनशन कर चुके यह सोनम वांगचुक का पहला अनशन नहीं था। इससे पहले उन्होंने मार्च 2024 में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने, पूर्ण राज्य का दर्जा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर 21 दिन की भूख हड़ताल की थी। इसके बाद सितंबर 2024 में वे 'दिल्ली चलो पदयात्रा' लेकर निकले, लेकिन दिल्ली सीमा पर हिरासत में ले लिए गए। 2025 में लद्दाख में आंदोलन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद प्रशासन ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया था। बाद में मार्च 2026 में केंद्र सरकार ने NSA के तहत उनकी नजरबंदी का आदेश वापस ले लिया और उन्हें रिहा कर दिया। अब उन्होंने NEET पेपर लीक और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर 26 दिन तक अनशन किया, जिसे सरकार से तीन प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त किया। ----------------- गुरुग्राम में वांगचुक बोले- शिक्षा ही नहीं, शासन भी बदलेगा:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बताया आगे का प्लान, इस्तीफा शुरुआत, देश चलाने का तरीका बदलेगा गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिस्तर से विक्ट्री साइन दिखाते हुए पहला रिएक्शन दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया और साफ किया कि यह आंदोलन का अंत नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बदलने के लिए आगे के सुधारों की शुरुआत है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद मार्च में RAF जवान ने पैलेट गन चलाई:सात में से पांच राउंड प्रदर्शनकारियों को लगे; CRPF की जांच में खुलासा
    Next Article
    गडकरी बोले-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में मेरा कोई रोल नहीं:यह पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ा, डीपफेक वीडियो पर मेटा-एक्स पर केस करेंगे, कोर्ट की मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment