Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनपथरी आश्रम के पास नाले में मांसाहारी अवशेष फेंका:श्रावस्ती में भाजयुमो ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, सख्त कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भिनगा मुख्यालय स्थित डीएम-एसपी कार्यालय पहुंचकर मजिस्ट्रेट को यह ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि 17 मार्च 2026 को शाम करीब 4:30 बजे, कुछ व्यक्तियों द्वारा सोनपथरी आश्रम के पास नाले के किनारे रोजा इफ्तारी के लिए मांसाहारी भोजन परोसा गया। आरोप है कि इसके अवशेष आश्रम के पास बह रहे नाले में फेंक दिए गए, जिससे आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग भाजयुमो पदाधिकारियों ने इस घटना को अत्यंत आपत्तिजनक, निंदनीय और सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाने वाला बताया। उनका कहना है कि इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने इसे एक सुनियोजित कृत्य और गंभीर अपराध करार दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299, 302 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही, मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच, आरोपियों के कॉल डिटेल्स की गहन पड़ताल तथा दोषियों के विरुद्ध उदाहरणात्मक दंड सुनिश्चित करने की मांग की गई है, जिससे सामाजिक समरसता बनी रहे। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान भाजयुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाली नोटों के नेटवर्क से जुड़ा था अतीक:पूर्व IPS सूर्य कुमार शुक्ला का दावा, सांसद अफजाल अंसारी बोले- फिल्म में ISI एजेंट दिखाना प्रोपगेंडा
    Next Article
    मऊ में मिशन शक्ति दौड़ का आयोजन:ASP ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment