Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीओ कुलदीप के बयान पर सपा-विधायक इक़बाल महमूद की पलटवार:बोले- ईरान भेज रहे हैं, बांग्लादेश क्यों नहीं भेजा, उप्र का माहौल ठीक नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने सीओ कुलदीप कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। सीओ ने कहा था कि लोग जहाज में बैठकर ईरान जाकर लड़ें। विधायक महमूद ने कहा कि इंसानियत के आधार पर आवाज उठाना गलत नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश का माहौल ठीक नहीं है और मुसलमानों के साथ ज्यादतियां हो रही हैं। विधायक इकबाल महमूद अपने पुत्र सुहैल इक़बाल के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा करने संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंचे थे। शुक्रवार शाम 5 बजे नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। विधायक ने कहा कि सीओ का बयान तब समझ आता जब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ ज्यादती हो रही थी और हम व हमारे हिंदू भाई मिलकर आवाज उठा रहे थे। उस समय सीओ हिंदुओं से भी कहते कि बांग्लादेश जाकर उनकी मदद करें। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां मुसलमान हिंदुओं के साथ ज्यादती कर रहे थे, तब भारत में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए थे। उस समय किसी ने यह आह्वान नहीं किया था कि बांग्लादेश जाकर मदद करें। महमूद ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने काम की फिक्र रहती है। देश के हिंदू बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता कर रहे थे, जबकि हम पूरी दुनिया के मुसलमानों की फिक्र कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उनके साथ ज्यादती और जुल्म नहीं हो रहा है, जहां 5-6 साल के बच्चों को बम गिराकर मार दिया गया? उन्होंने जोर दिया कि इंसानियत के आधार पर पक्ष लेना चाहिए, न कि जज्बात में आकर। विधायक ने उत्तर प्रदेश के माहौल को 'बहुत खराब' बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों के साथ 'जितनी ज्यादती की जानी चाहिए, वह की जा रही है'। उन्होंने मस्जिद में नमाज अदा कर अल्लाह से दुआ की और विश्वास जताया कि इसका कुछ न कुछ सिला जरूर मिलेगा। सीओ कुलदीप कुमार ने गुरुवार को संभल कोतवाली पीस कमेटी की बैठक लेते हुए कहा कि मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोगों को इस बात की खुजली मची है कि साहब, ईरान और इजराइल के बीच में झगड़ा हो रहा है। कुछ लोग बीच में अपनी टांग अड़ाए हुए हैं। अगर इतनी दिक्कत है, तो जहाज में बैठ जाओ। यहां से जहाज ईरान में फंसे भारतीयों को लेने जा रहा है। उसी में बैठकर चले जाओ और ईरान की तरफ से लड़ो।' शांतिभंग नहीं करने की चेतावनी देते हुए CO ने कहा कि अगर यहां किसी ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो हमें उससे निपटना आता है। CO ने कहा- मस्जिद में जगह नहीं होने पर नमाजी भागे-भागे जाते हैं और सड़क पर नमाज पढ़ने लगते हैं। अगर ऐसा हुआ तो हम एक मिनट कुछ नहीं कहेंगे। उसके बाद उठाकर केस लिखकर जेल भेज देंगे। अगर ईरान-इजराइल युद्ध में समर्थन या नारेबाजी की, तो जेल भेज दिया जाएगा। किसी दूसरे देश के झगड़े का असर हमारे देश की कानून व्यवस्था पर पड़ा, तो पुलिस बहुत 'बढ़िया वाला इलाज' करेगी। नमाज के दौरान किसी दूसरे देश के विरोध में कोई नारा, स्लोगन या पट्टी नहीं होनी चाहिए। कुलदीप कुमार ने कहा- हम हिंदुस्तानी हैं, भारतीय हैं। यहां सुकून से रह रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्दे सरकारों के काम हैं, आम जनता के नहीं। 10 लोग कहीं खड़े होकर छाती पीट रहे हैं कि ईरान को मार डाला। तो भाई चले जाओ वहीं और लड़ो जाकर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटे भाई की पत्नी का हत्यारोपी जेठ मुठभेड़ में गिरफ्तार:हरदोई में पैर में गोली लगी, तमंचा-कारतूस बरामद; पत्नी को मारपीट से बचाने पर की थी हत्या
    Next Article
    झांसी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर ने इस्तीफा दिया:डॉ. रचना चौरसिया ने एक माह का वेतन जमा कर पद छोड़ा, कारण व्यक्तिगत बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment