Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा जिला कार्यालय पर मनाई गई डॉ. कलाम की जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- सादगी, संघर्ष और देशभक्ति की मिसाल है उनका जीवन

    4 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के बिजनौर जिला कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर एक विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की, संचालन जिला महासचिव धनंजय सिंह यादव ने किया। हनी फैसल ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, संघर्ष और देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने वैज्ञानिक प्रतिभा से भारत को नई पहचान दिलाई। उनका मानना था कि देश का भविष्य युवाओं में है। उन्होंने बताया कि डॉ. कलाम ने राष्ट्रपति रहते हुए भी अपनी विनम्रता से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनके आदर्श हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे। कार्यक्रम में प्रभा चौधरी, कमलेश भुईयार, वीरेंद्र सिंह, मनोज राजपूत, कृपा रानी प्रजापति, प्रमोद प्रधान, शेर सिंह भुईयार, डॉ. रोहिताश सिंह, सत्यवीर सिंह, कामिल और अहमद खिज़र खान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7वीं की छात्रा बनी एक दिन की डीएम:जालौन में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं
    Next Article
    छात्रा प्रिया त्रिवेदी बनीं एक दिन की डीएम:जनसुनवाई में घरेलू हिंसा और जमीन विवाद के मामले सुने, जांच के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment