Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट:वाराणसी में पुलिस और SOG ने की छापेमारी, 3 लड़कियां और 2 लड़के पकड़े गए

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड डालकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। एसओजी-2 को इसकी सूचना स्थानीय लोगों से मिली थी। इसके बाद रविवार को पुलिस के साथ छापेमारी की गई। मौके से तीन लडकियां और दो युवकों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान स्पा मालिक फरार हो गया। घटना राजातलाब थाना के कचनार इलाके में पशु अस्पताल के पास की है। दो महीने से लड़के-लड़कियों का आना-जाना बढ़ गया था स्थानीय लोगों ने बताया- दो महीने से यहां लड़के-लड़कियों का आना-जाना बढ़ गया था। यहां किसी भी तरह का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। इससे यह क्लियर नहीं था कि यहां क्या होता है। इस पर पुलिस से शिकायत की, फिर टीम ने आज छापेमारी की। 4 केबिन बनाकर सेक्स रैकेट चला रहे थे जिस दुकान में स्पा सेंटर चल रहा था, वो मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन की है। दुकान को उन्होंने जौनपुर के सिंगरामऊ के कवेली, पहेतियापुर निवासी अनिल कुमार को दो महीने पहले किराए पर दिया था। इसकी बाकायदा नोटरी पर डीड बनी थी। पुलिस ने यहां छापेमारी की तो चार छोटे-छोटे केबिन मिले हैं। इनमें खुले और बंद पैकेट कंडोम के मिले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही आला अधिकारी भी पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में साहू राठौर महासभा की बैठक:विधानसभा चुनाव में 47 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति बनी
    Next Article
    लखनऊ में ऋषभ पंत-मयंक यादव ने क्रिकेट किट बांटी:अर्जुन तेंदुलकर बोले- टीम के तौर पर IPL चैंपियनशिप जीतना लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment