Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा का आरोप...वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश:नेता बोले- प्रयागराज में BLO के पास पहुंचे प्रिंटेड फॉर्म-7, जिंदा लोगों को मृतक दिखाया

    9 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रयागराज के सोरांव विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक 8 फरवरी को विधानसभा सोरांव के अंतर्गत टाउन एरिया मऊआइमा और कई गांवों में मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं। बीएलए (BLA) के माध्यम से यह जानकारी मिली कि बीएलओ के पास छपा-छपाया 'प्रारूप 7' फॉर्म काफी मात्रा में आए हुए हैं। ​ये उन लोगों के लिए आए हैं जो जीवित हैं लेकिन बीएलओ को यह रिपोर्ट लगाने के लिए कहा गया है कि इन्हें 'मृतक' दिखाकर भेजा जाए। जब गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के सैकड़ों लोग उस फॉर्म को देखकर दंग रह गए। टाउन एरिया मऊआइमा और आसपास के गांवों में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास हजारों प्रिंटेड फॉर्म-7 पहुंचे। जिनमें रियाज अहमद, गुलाम सफी, नसरीन बानो, फरहान जैसे सैकड़ों मुस्लिम मतदाताओं के नाम थे। हमने मौके पर पहुंचकर ये फॉर्म जब्त किए और उप-जिला मजिस्ट्रेट का घेराव किया लेकिन वे भाग गए। पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन और प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने दावा किया कि प्रिंटेड फॉर्म-7 को बल्क में बांटकर जिंदा मतदाताओं को मृतक बताकर नाम कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31-32 और बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ये फॉर्म जिंदा लोगों के लिए हैं लेकिन बीएलओ को मृतक दिखाकर रिपोर्ट करने को कहा गया। हस्ताक्षरों पर सवाल, फोन बंद या इनकार सपा प्रवक्ता दान बहादुर सिंह ने बताया कि फॉर्म्स पर ज्यादातर 'मीना' के हस्ताक्षर हैं, साथ ही अमित साहू (लगभग 100 फॉर्म), अनिल गुप्ता, प्रशांत कुमार, राघवेंद्र प्रजापति, शिवमूरत साहू, वीरेंद्र प्रसाद और मीना देवी के नाम। संपर्क करने पर कई ने कहा कि मुझे कुछ पता नहीं, साइन नहीं किया। कई फोन आउट ऑफ नेटवर्क या बंद आए। ये प्रिंटेड फॉर्म किसी कार्यालय से डिस्ट्रीब्यूट हो रहे हैं। बीएलओ ने उच्च अधिकारियों से मिले होने की बात स्वीकार की। मांगें और चेतावनी सपा ने तत्काल जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, प्रक्रिया रोकने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इफ्तिखार ने कहा कि ये शासन-प्रशासन की साजिश है। हम जमकर लड़ाई लड़ेंगे, जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। पार्टी फॉर्म-6 भरने का अभियान तेज कर रही है, जिसकी अंतिम तिथि एक महीने बढ़ाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोज पप्पू हत्याकांड की होगी आज सुनवाई:पूर्व सांसद समेत 5 है आरोपी, फैसला आने की संभावना
    Next Article
    नैमिषारण्य कॉरिडोर को बजट में 100 करोड़ मिले:सीतापुर में तीर्थनगरी के विकास के लिए लगातार दूसरे वर्ष मिली राशि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment