Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा के बाद कांग्रेस भी मनाएगी कांशीराम जयंती:13 मार्च को सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी, फूंकेंगे सरकार के खिलाफ बिगुल

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस 13 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में कांशीराम जयंती मनाएगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कांग्रेस के एससी-एसटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। आजादी की तरह देश को भाजपा से कांग्रेस ही मुक्ति दिलाएगी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "एक ओर शिक्षा को महंगी करके दलित और पिछड़े समाज को वंचित किया जा रहा है। पूरे देश और यूपी को कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस ने भारत को आजादी दिलाई थी, अब परेशानियों से मुक्ति दिलाने की लड़ाई यूपी में कांग्रेस लड़ेगी। इस सरकार में दलित, आदिवासी, पिछड़ा और ब्राह्मण सभी नाखुश हैं। कांग्रेस 13 मार्च से यूपी में परिवर्तन की शुरुआत करने जा रही है। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर ही सामाजिक न्याय लोगों को मिल सकेगा।" उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "जबसे कांग्रेस कमजोर हुई, देश में ठेकेदारी प्रथा शुरू हो गई। अब बुलडोजर जाति-धर्म देखकर चलता है। बीजेपी छोड़कर कोई धरना दे तो जेल भेज दिया जाता है। जबकि बीजेपी वाले थाने में थानेदार को थप्पड़ मार देते हैं। कानून का दुरुपयोग कर हमारे लोगों को जेल में डालना चाहते हैं तो डाल दें। अब कांग्रेस यूपी की योगी और केंद्र की मोदी सरकार को चैन से नहीं बैठने देगी। राहुल गांधी की हर बात सच साबित हो रही है राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है, लेकिन काम देशद्रोह का करती है। नरेंद्र मोदी अमेरिका के आगे पूरी तरह सरेंडर हो चुके हैं। राहुल गांधी की हर बात सच साबित हो रही है, नोटबंदी, जीएसटी, अब एपिस्टीन फाइल। सवाल उठाया कि क्या अब अमेरिका तय करेगा हम किससे तेल खरीदें? अमेरिका हमारे देश को कपास, दूध, सोया निर्यात करेगा तो हमारे किसानों का क्या होगा? जैसे कांग्रेस ने अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाई थी, उसी तरह अब केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार से भी मुक्ति कांग्रेस ही दिलाएगी। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा, दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर कांग्रेस की लड़ाई तेज करने का ऐलान किया। सामाजिक समता की लड़ाई अकेले राहुल गांधी लड़ रहे ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने राहुल गांधी को न्याय योद्धा करार देते हुए कहा कि वे अकेले सत्ता में बैठी मनुवादी ताकतों से लोहा ले रहे हैं। केंद्र की मौजूदा सरकार सारी दौलत और सत्ता चंद लोगों की मुट्ठी में देना चाहती है। राहुल गांधी अकेले समता की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि उन पर 30 से अधिक एफआईआर दर्ज कराई जाती हैं। उनकी संसद सदस्यता छीनी गई, घर से बेघर किया गया, गालियां दी गईं, ठीक वैसे ही जैसे कांशीराम को दी जाती थीं। फिर भी वे इस सरकार के खिलाफ डटे हुए हैं कांशीराम के पुराने साथी लेंगे कांग्रेस की सदस्यता अनिल जयहिंद ने दावा किया कि 13 मार्च को कांशीराम के पुराने साथी और निराश एक बड़े नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे। उनके साथ कई लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे। कार्यक्रम को सामाजिक परिवर्तन दिवस नाम इसलिए दिया गया क्योंकि कांशीराम ने सामाजिक परिवर्तन के लिए जीवनभर संघर्ष किया। मायावती के आरोप पर पलटवार मायावती के आरोप पर कि कांग्रेस और सपा ने जीते-जी अम्बेडकर-कांशीराम को सम्मान नहीं दिया, अब वोट की लालच में जयंती मना रहे हैं, राजेंद्र पाल ने इस पर जवाब दिया। कहा महान लोग किसी एक जाति, धर्म या पार्टी के नहीं होते। कांशीराम ने अम्बेडकर का सपना गांव-गांव पहुंचाया। जो उनकी विचारधारा पर चलेगा, वही आगे बढ़ेगा। जो दावा करते हैं लेकिन खुद को मनुवादी ताकतों के आगे सरेंडर कर चुके, वे क्या कांशीराम के आदर्शों पर दावा करेंगे? यूपी सरकार में दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार हो रहा है। अभी भदोही में जैसलाल सरोज को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। हमारा डेलीगेशन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था। 13 मार्च को हम इस सरकार की विदाई का ऐलान करने की लड़ाई शुरू करने जा रहे हैं। इस मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमैन सीपी राय, पूर्व मंत्री अनिल यादव, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी और यूपी कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव मौजूद रहे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान कांग्रेस के लिए 'लकी' साबित हुआ था लोकसभा चुनाव के दौरान जब भाजपा "400 पार" का नारा दे रही थी, तब लखनऊ के इसी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बार "संविधान खतरे में है" का नरेटिव सेट किया था। इसके बाद उन्होंने पूरे देश में इस मुद्दे को लेकर व्यापक प्रचार किया, जिससे कांग्रेस की सीटें बढ़ीं और भाजपा यूपी जैसे महत्वपूर्ण राज्य में मात्र 33 सीटों पर सिमट गई।अब एक बार फिर यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इसी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से सामाजिक परिवर्तन का बिगुल फूंकने जा रही है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें- यूपी में भाजपा के 54% जिलाध्यक्ष सवर्ण:सपा में 70% मुस्लिम-यादव, बसपा में 92% दलित; जानिए जातीय गणित उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाति सबसे बड़ा समीकरण होता है। पार्टियां भले ही सर्वसमाज की राजनीति का दावा करें, लेकिन संगठन में जिम्मेदारी देते समय उनका भरोसा अब भी अपने कोर वोट बैंक पर ही टिका है। जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों पर नजर डालें तो भाजपा में 54% सवर्ण, सपा में 70% मुस्लिम-यादव और बसपा में 92% दलितों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कांग्रेस में 84% ब्राह्मण-पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (BPDA) वर्ग से जुड़े चेहरे संगठन की कमान संभाल रहे हैं। यूपी की सियासत में पार्टियों की कास्ट रणनीति क्या है, ये रिपोर्ट में पढ़िए …
    Click here to Read more
    Prev Article
    आसाराम ने रामलला के VIP दर्शन किए:3 कारों के काफिले से पहुंचा, पीएम-सीएम वाले गेट से एंट्री दी गई
    Next Article
    'CM की मां पर टिप्पणी करने वाले पर हो एक्शन':लखनऊ में अपर्णा यादव बोलीं- रैपर बादशाह पर भी हो कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment