Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांप के काटने से किसान की मौत:जालौन में खेत पर काम करते समय हुई घटना, परिवार में शोक

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी में खेत पर काम करते समय एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। 38 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। धर्मेंद्र कुमार प्रतिदिन की तरह अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे खेत पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पास में काम कर रहे अन्य किसानों ने जब धर्मेंद्र को अचेत अवस्था में देखा, तो उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से धर्मेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक धर्मेंद्र कुमार की पत्नी रेखा ने बताया कि उनके पति खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनके बेटे राज और बेटी अनामिका हैं। इस आकस्मिक घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CMO ने सरकारी-निजी अस्पतालों में ओटी का निरीक्षण किया:बोले- सफाई पर ध्यान दें, ओटी में प्रयोग होने वाले उपकरणों का स्टरलाइजेशन जरूरी
    Next Article
    रोजेदारों के लिए रमजान हेल्पलाइन पर पूछे गए सवाल:मुँह से खून आने पर क्या हुक्म?; पहले रोजे पर अदा की गई ईदगाह में नमाज़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment