Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा का नारा लगाने पर छह लोगों का चालान:शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष ने एसपी से की शिकायत, चौक कोतवाल पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर चौक कोतवाल के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में आवंटित जमीन को नगर निगम द्वारा तोड़ा जा रहा था, जिसका विरोध करने और पार्टी के नारे लगाने पर पुलिस ने छह लोगों का चालान कर दिया। यह मामला गुरूवार को चौक कोतवाली क्षेत्र की मंडी में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य से जुड़ा है। जिलाध्यक्ष का दावा है कि मोहम्मदजई निवासी खालिद खां को जमीन के एक हिस्से पर रेत-बजरी का काम करने के लिए आवंटन मिला हुआ है। जब नगर निगम और प्रशासन की टीम ने इस जमीन को सड़क में मिलाने के लिए जेसीबी चलानी शुरू की, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। सूचना मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी सहायक नगर आयुक्त से तीखी बहस हुई। इस दौरान तनवीर खां और उनके कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस ने देर रात नारेबाजी करने और कार्य में बाधा डालने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। कोतवाल का तर्क है कि उन्होंने एसडीएम और नगर निगम को कार्य नही करने दिया। इस कार्रवाई की सूचना मिलने पर शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से मुलाकात की और कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार की शिकायत की। उन्होंने कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाल ने स्थानीय दुकानदारों को उनकी दुकानों से गिरफ्तार कर चालान किया, जबकि जिस जमीन को सड़क में मिलाया जा रहा है, उसका आवंटन है। उनका यह भी आरोप है कि नगर निगम बिना किसी नोटिस के अवैध रूप से इस जमीन को सड़क में मिला रही है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस स्थानीय लोगों के घरों में घुसकर तलाशी ले रही है। जैसे कोई बहुत बड़ा अपराधी है। उन्होंने कोतवाल पर कार्रवाई नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। वहीं चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि नगर निगम की टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे थे। तभी लोगों ने नारेबाजी कर उनको कार्य नही करने दिया। हंगामा किया था। इसमे छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग का चालान किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीडीओ ने लंबित मानदेय भुगतान पर जताई नाराजगी:अम्बेडकरनगर में विभागाध्यक्षों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Next Article
    कल्याणपुर में BDS फाइनल ईयर की छात्रा ने किया सुसाइड:5 साल से रामा मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी, पिता ने अस्पताल के लिए खरीदी थी जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment