Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यकर्ताओं ने रायबरेली में निकाली PDA यात्रा:वैश्य समुदाय को एकजुट करने का लक्ष्य, नए सदस्य शामिल

    17 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रायबरेली में 'पीडीए यात्रा' निकाली गई। इसका उद्देश्य वैश्य समुदाय को एकजुट करना था। यात्रा के संयोजक मुकेश साहू रायबरेली पहुंचे। यात्रा के दौरान मुकेश साहू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है। साहू ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता से विदाई तय है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ना है। समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक तैयारी कर रही है। अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता जन जागरण अभियान चला रहे हैं, जिसमें 2012 से 2017 तक की सपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख किया जा रहा है और भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ नए चेहरों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जहां आग लगी, वहां बनने थे फ्लैट:PWD ने सूडा को दी थी जमीन; सर्वे के 3 साल बाद भी नहीं शुरू हुआ काम
    Next Article
    कुमारगंज में दो पक्ष भिड़े:जमीन को लेकर चल रहा विवाद, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment