Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान:कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के मंत्र दिए गए

    8 hours ago

    2

    0

    देवरिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान रविवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सात सत्रों में आयोजित इस अभियान में पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कतरारी स्थित एक मैरिज हॉल में देवरिया नगर मंडल के प्रशिक्षण सत्र में सदर सांसद शशांक मणि ने 'कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि' विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक कैडर आधारित ढांचे पर काम करता है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया और जनसंपर्क, विचारधारा के प्रसार तथा चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने को संगठन की प्राथमिकता बताया। इतिहास एवं विकास विषय पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के गठन और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद से भाजपा ने राष्ट्रीय और जनहित के मुद्दों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। इनमें कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करना शामिल है। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक विकास कार्यों का जिक्र किया। प्रशिक्षण के छठे सत्र में प्रदेश प्रवक्ता एस. एन. सिंह ने सोशल मीडिया विषय पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, अभय नाथ त्रिपाठी, प्रेम अग्रवाल, अखिलेश जायसवाल सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यालय में महर्षि कश्यप, निषादराज गुह्य की जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया, जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक
    Next Article
    कानपुर में 40 वर्षीय महिला का शव मिला:हरजिंदर नगर चौराहे के पास पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment