Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर प्रदर्शन किया:प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने मेरठ में निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वसूली और अनावश्यक खर्चों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा, जिसमें अभिभावकों के आर्थिक शोषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद मेरठ सहित देशभर के निजी विद्यालय हर वर्ष बिना किसी स्पष्ट कारण के फीस में अत्यधिक वृद्धि कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, अभिभावकों पर महंगी किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी केवल स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। विद्यालय प्रशासन स्मार्ट क्लास, एक्टिविटी और वार्षिक उत्सव जैसे आयोजनों के नाम पर भी अतिरिक्त और अनावश्यक शुल्क वसूलता है। परिवहन (बस) शुल्क में भी मनमानी बढ़ोतरी की जा रही है। फीस न देने पर छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने या उन्हें कक्षा से वंचित करने के मामले भी सामने आए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह स्थिति न केवल मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डाल रही है, बल्कि बच्चों के शिक्षा के अधिकार का भी हनन कर रही है। अभिभावक लगातार इस समस्या से जूझ रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि निजी विद्यालयों की फीस निर्धारण के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी प्रकार के अतिरिक्त एवं अनावश्यक शुल्कों पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके साथ ही, प्रत्येक जिले में एक फीस नियामक समिति गठित करने की मांग की गई है, जिसमें अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित हो। शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु एक हेल्पलाइन या पोर्टल शुरू करने और दोषी विद्यालयों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही करने का भी आग्रह किया गया है। इस दौरान मुखिया गुर्जर, विपिन चौधरी, हिमांशु सिद्धार्थ, किशन जाटव, विपिन मनोठिया समेत कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हुआ आयोजन
    Next Article
    देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप, महंगाई-बेरोजगारी पर भी घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment