Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप, महंगाई-बेरोजगारी पर भी घेरा

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, दीवानी कचहरी रोड पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने भाजपा सरकार पर अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने में विफल दिख रही है। यादव ने दावा किया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। रणवीर यादव ने भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं और उसकी नीतियों से समाज में भेदभाव तथा असंतोष बढ़ा है। यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा। बैठक में उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बृजेश यादव, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन, रामनारायण, बीरेंद्र यादव, वंदना कुशवाहा, शैलेंद्र यादव, राहुल कन्नौजिया, जयचंद यादव, इंद्रासन चौहान और गोविंद कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर प्रदर्शन किया:प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मुरादाबाद में भाजपा की पदयात्रा में छात्राएं-शिक्षक शामिल:सरकारी भागीदारी पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment