Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता ने अखिलेश यादव को सौंपा पत्र:अमेठी में नरहरपुर विवाद में प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी के नरहरपुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता जय सिंह प्रताप यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें एक शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने अमेठी प्रशासन पर सपा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों को जबरन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह मामला दो दिन पहले रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटनास्थल से अंबेडकर प्रतिमा को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया था, जबकि प्रतिमा स्थापित करने के लिए बनाए गए चबूतरे को जेसीबी से तोड़ दिया गया। सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव ने अखिलेश यादव को बताया कि प्रशासन ने दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें कई अज्ञात भी शामिल हैं। यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान धनंजय यादव सहित सपा के प्रमुख लोगों और कार्यकर्ताओं पर लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सपा अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप करने और अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की है कि निर्दोषों को परेशान न किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 12 तस्वीरों में देखिए:सैलरी बढ़ाने की मांग पर फैक्टियों में पथराव किया, 150 से ज्यादा गाड़ियां जलाई
    Next Article
    निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर कार्रवाई की मांग:बलिया में छात्र नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment