Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता शादाब फातिमा ने BJP पर साधा निशाना:कहा- इजराइल को फादरलैंड बताकर देश का अपमान किया

    9 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सपा नेता और पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने भाजपा सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दलित और पिछड़े समाज से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। शादाब फातिमा ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना जीवन दलितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम कर रही है। फातिमा के अनुसार, सरकार दलितों और पिछड़ों के अधिकारों में भेदभाव कर उन्हें वंचित कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में दलित समाज ने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया था, जिससे पार्टी को बड़ी जीत मिली। फातिमा ने यह भी कहा कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में दलित-पिछड़ा गठबंधन भाजपा को हराकर बड़ी जीत हासिल करेगा। सपा नेता शादाब फातिमा ने भारतीय विदेश नीति को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 26-27 तारीख को पीएम मोदी इजराइल दौरे पर थे, जिसके ठीक बाद 28 तारीख को इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। फातिमा ने दावा किया कि ईरान के लोग मानते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की कहीं न कहीं भूमिका रही है। फातिमा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू के सामने अत्यधिक सम्मान प्रदर्शित किया और इजराइल को "फादरलैंड" तथा भारत को "मदरलैंड" बताकर देश का अपमान किया। उन्होंने ईरान के राष्ट्रध्यक्ष की मृत्यु पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दुख व्यक्त न करने पर भी सवाल उठाए। फातिमा ने कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा दिया गया शोक संदेश पर्याप्त नहीं था। पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने यह भी कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और उनकी कमी के लिए केंद्र की मोदी सरकार ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश की जनता इनको इनके फादर लैंड भेज देगी और हमलोग मदरलैंड संभाल लेंगे। मोदी सरकार की नीतियों से नाराज सपा नेता ने इस दौरान एपस्टीन फाइल्स का भी जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि जिन लोगों के भी नाम जैसे अनिल अंबानी, मंत्री हरदीप पुरी का नाम सामने आ रहे हैं, उनसे जवाब लिया जाना चाहिए था क्यों नहीं लिए, क्या पीएम डरते हैं। वहीं उन्होंने ट्रम्प को शैतान की औलाद बताते हुए उनसे जल्द छुटकारा की भी बात कही। साथ ही उन्होंने एसआई परीक्षा में “पंडित” शब्द को लेकर हुए विवाद पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आगे-आगे इस सरकार में और क्या-क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मान्यवर काशीराम को याद करते हुए दलित और पिछड़े समाज को एकजुट होकर सामाजिक राजनीतिक संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में दबंगों ने की महिला की पिटाई:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो छेड़खानी का आरोप
    Next Article
    बरेली में फिल्म 'ना जाने कौन आ गया' की स्पेशल-स्क्रीनिंग:कलाकारों और दर्शकों ने किया सीधा संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment