Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेताओं-ग्रामीणों में पत्थरबाजी, पूर्व मंत्री का सिर फूटा:गाजीपुर में 16 साल की लड़की की हत्या हुई थी, परिवार से मिलने जा रहे थे

    6 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और गांववालों के बीच जमकर पत्थर चले। सपा का प्रतिनिधिमंडल एक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था, लेकिन गांववालों ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया। इस दौरान हुए झगड़े के बाद पत्थरबाजी हुई। इसमें पूर्व मंत्री का रामआसरे विश्वकर्मा के सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, 15 अप्रैल को 16 साल की लड़की निशा विश्वकर्मा का शव जमानिया पुल के पास नदी में मिला था। पुलिस की जांच में यह मामला हत्या का निकला। इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। निशा की मौत के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल था। इसी बीच, बुधवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव जा पहुंचा। पहले 2 तस्वीरें देखिए गांववालों के रोकने पर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता गांववालों ने जब सपा प्रतिनिधिमंडल को रोका, तो वे लोग वहीं धरने पर बैठ गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले जुबानी बहस शुरू हुई। धीरे-धीरे मामला बिगड़ने लगा और पत्थरबाजी होने लगी। इसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, जंगीपुर से सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, रीना यादव और बिंदुबाला बिंद घायल हो गए। जानिए क्या है पूरा मामला गाजीपुर के कटरिया गांव में 14-15 अप्रैल की रात एक 16 साल की लड़की निशा शर्मा की गंगा नदी में कूदने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से गांव में लगातार तनाव की स्थिति बनी है। निशा के पिता सियाराम शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी बीच, घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जातीय आधार पर टिप्पणियां करने का मामला सामने आया था। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो गया था। 20 अप्रैल को गाजीपुर में सपाइयों ने किया था प्रदर्शन गाजीपुर के कटरिया गांव में निशा विश्वकर्मा की हत्या के विरोध में 20 अप्रैल (सोमवार) को सपा ने प्रदर्शन किया था। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने, विसरा जांच कराने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने की मांग की थी। साथ ही करंडा थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की भी मांग की थी। बाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा को एक ज्ञापन सौंपा गया था। भाजपा MLC हंसराज विश्वकर्मा 21 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिले थे वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष एवं MLC हंसराज विश्वकर्मा ने 21 अप्रैल (मंगलवार) को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने निशा विश्वकर्मा की हाल में हुई हत्या के मामले में परिजनों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मौके से ही संबंधित उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… ऐशान्या बोलीं- आतंकवाद जब तक जिंदा, इंसाफ अधूरा, पहलगाम में जिंदगीभर का दर्द मिला; पहली एनिवर्सरी तक नहीं मना पाई पहलगाम आतंकी हमला आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल को हुआ था। आतंकियों ने नाम और मजहब पूछकर 26 लोगों की हत्या की थी। कानपुर के रहने वाले 30 साल के शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐशान्या के सामने सिर में गोली मारी गई। दो महीने पहले ही शुभम-ऐशान्या की शादी हुई थी। आतंकी हमले के एक साल बाद भी शुभम को यादकर ऐशान्या की आंखों में आंसू आ जाते हैं। कहती हैं- न एनिवर्सरी मना पाई, न कोई त्योहार। अब तो बस यादें ही हैं और रही बात जस्टिस की तो जब तक आतंकवाद जड़ से खत्म नहीं हो जाता, चैन नहीं मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कितने विधायकों को पसंद किया, कितनों को नकारा:मंत्रियों का क्या हुआ; भास्कर सर्वे में 6 लाख से ज्यादा ने दी राय, रिजल्ट कल से
    Next Article
    गोरखपुर में पिस्टल दिखाकर डांसर को नचाया:तिलक समारोह में भोजपुरी गाना बजवाया, पुलिस दे रही दबिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment