Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेताओं का गाली-गलौज ऑडियो:शिकारपुर विधानसभा अध्यक्ष पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

    8 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के दो नेताओं के बीच गाली-गलौज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर है। यह ऑडियो शिकारपुर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार बघेल और छतारी नगर अध्यक्ष समसुद्दीन सैफी के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार बघेल, नगर अध्यक्ष समसुद्दीन सैफी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सुने जा सकते हैं। इसमें मां-बहन और एक समुदाय विशेष को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। ऑडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया है। पहासू के सपा नगर अध्यक्ष सगीर खान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भोला चौधरी और अमर सिंह बघेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र भेजा है। पद से हटाने की मांग की शिकायती पत्र में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने राजकुमार की मानसिकता को 'भाजपाई' बताया और यह भी उल्लेख किया कि उनका एक भाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा है। कार्यकर्ताओं ने राजकुमार को उनके पद से हटाने की मांग की है। इस मामले पर सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि एक जांच समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेयरनेस क्रीम से त्वचा और किडनी हो रही खराब:डॉ. शिवहरे बोले- स्टेरॉयड का अधिक उपयोग बन रहा 'स्लो पॉइजन',हर दिन आ रहे 5 केस
    Next Article
    रुदौली गैस एजेंसी पर एसडीएम का औचक निरीक्षण:अनियमितताओं की शिकायत पर जांच, उपभोक्ताओं ने बताईं समस्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment