Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रतिनिधिमंडल ने दरोगा के परिवार से की मुलाकात:देवरिया में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, त्वरित कार्रवाई की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया। सोमवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के मुडाडीह गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाने में एसएसआई पद पर तैनात रहे स्वर्गीय अजय गोंड के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अजय गोंड की हत्या की घटना को निंदनीय बताते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बयान जारी कर कहा कि एक पुलिस अधिकारी की हत्या और उसके बाद शव को नदी में फेंके जाने जैसी घटना प्रशासनिक व्यवस्था की बड़ी विफलता दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होना शासन-प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही को उजागर करता है। नेताओं ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई न होने से समाज में गलत संदेश जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के समक्ष तीन प्रमुख सवाल भी उठाए। पहला, क्या प्रदेश में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित है? दूसरा, क्या ईमानदार अधिकारियों की हत्या जैसे मामलों में सरकार प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करेगी? तीसरा, क्या कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो रहा है या प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है? इन सवालों के माध्यम से पार्टी ने निष्पक्ष जांच और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक अधिकारी के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव न्यायिक, कानूनी एवं सामाजिक सहयोग का भरोसा दिलाया। पार्टी ने मांग की कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, प्रकरण को फास्ट-ट्रैक न्यायालय में चलाया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि दोषियों को बचाने का प्रयास हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में व्यास यादव, राम प्रसाद चौधरी, रमाशंकर राजभर, रामभुआल निषाद, व्यास गोंड़, मिठाई लाल भारती, रवि गोंड ‘बड़कू’, अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह और आफताब आलम शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिपराइच रेलवे स्टेशन पर बना दिया मस्जिदनुमा गुंबद:पूर्व सभासद ने की शिकायत; कहा- छत के नीचे नमाज भी पढ़ी जा रही
    Next Article
    अलंकार अग्निहोत्री बोले- PM मोदी के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव:देवरिया में कहा- आयोध्या हारे थे, काशी-मथुरा भी हारेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment