Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सदस्य ने भू-माफिया, राजस्व कर्मियों पर लगाए आरोप:कागजातों में हेराफेरी कर करोड़ों की ग्राम सभा भूमि हड़पने का मामला

    18 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में सपा जिला पंचायत सदस्य इंद्रदेव तिवारी ने कथित भू-माफिया सिंडिकेट और राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कागजातों में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की ग्राम सभा भूमि हड़पने का दावा किया है। तिवारी ने सदर तहसील क्षेत्र की सगरा ग्राम सभा की गाटा संख्या 456 (रकबा 0.2950 हेक्टेयर) से जुड़े एक मामले का खुलासा किया। उनके अनुसार, विवादित भूमि पर फर्जी आदेश, जाली रिपोर्ट और कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर अवैध प्लाटिंग कराई गई और दो बैनामे भी कर दिए गए। इंद्रदेव तिवारी ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भू-माफियाओं ने इकरारनामा तक करा लिया, जो कानून का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृत व्यक्ति के नाम गलत पते पर सम्मन भेजकर फर्जी सेवा रिपोर्ट लगाई गई और राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर नाम दर्ज कराने का प्रयास किया गया। जिला पंचायत सदस्य ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित उच्च अधिकारियों से की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या:उन्नाव में घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच जारी
    Next Article
    सुल्तानपुर में हज यात्रियों के लिए लगा तरबीयती कैंप:सैकड़ों लोगों का हुआ टीकाकरण, हज के महत्व पर प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment