Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक के समर्थकों ने आर्मी जवान का सिर फोड़ा:बाराबंकी में पीएम मोदी पर टिप्पणी का विरोध किया था

    5 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में गुरुवार को सपा विधायक सुरेश यादव के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। एक आर्मी जवान विकास दीप (36) ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी का विरोध किया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक की मौजूदगी में ही विकास की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने विधायक और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। हालांकि, कार्यक्रम आयोजक ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि वहां केवल हल्की धक्का-मुक्की हुई थी। मामला सतरिख थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी डीके सिंह का कहना है शिकायत मिली है। जांच के बाद में कार्रवाई की जाएगी। मंच से मोदी पर टिप्पणी का आरोप हासेमऊ गांव निवासी विकास दीप 18 साल से आर्मी में तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। गुरुवार शाम करीब 4 बजे उनके गांव में सपा विधायक सुरेश यादव सीसी रोड का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मंच से नेताओं ने भाषण देना शुरू किया। आर्मी जवान विकास दीप के मुताबिक- कार्यक्रम में मंच से पीएम मोदी के खिलाफ लगातार टिप्पणियां की जा रही थीं। माइक से कहा जा रहा था कि मोदी ने 14 साल में क्या किया। उनके कार्यकाल में गैस तक नहीं मिल पा रही है। इसी तरह देश की मौजूदा स्थिति के लिए भी प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। विरोध करने पर जवान से हुई मारपीट विकास दीप के मुताबिक, उन्हें यह भी जानकारी नहीं थी कि वहां किसकी मीटिंग चल रही है। वह मौके पर पहुंचे और कुछ देर तक बातें सुनीं। जब उन्हें लगा कि एकतरफा आरोप लगाए जा रहे हैं, तो उन्होंने माइक लेकर इसका विरोध किया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनसे माइक छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मारपीट में विकास के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। विकास की शिकायत पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आयोजक ने कहा- हल्की धक्का-मुक्की हुई, मारपीट नहीं कार्यक्रम आयोजक शेर बहादुर सिंह ने कहा कि विधायक अपने कार्यों की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान एक जवान अचानक माइक छीनने लगा। वह कार्यक्रम में व्यवधान डालने लगा। उन्होंने बताया कि मौके पर भीड़ अधिक थी, जिस वजह से हल्की धक्का-मुक्की हो गई। उन्होंने मारपीट की घटना से साफ इनकार किया है। ---------------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------- यह खबर भी पढ़ें….. 17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेबनान पर टकराव बढ़ा, सीजफायर टूट सकता है? देखें खबरदार
    Next Article
    मेरठ कोर्ट परिसर में जमीन विवाद, पैरोकार को धमकी:हिस्ट्रीशीटर के नाम से मिली धमकी, कोर्ट ने दी सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment