Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक ने सदन में उठाया कानून व्यवस्था का मुद्दा:चंदौली में अपराध बढ़ने और विकास कार्य ठप होने की बात कही

    18 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के सकलडीहा विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विधानसभा सदन में कानून व्यवस्था और ठप पड़े विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। विधायक यादव ने कहा कि चंदौली में आए दिन चोरी, लूट, हत्या और तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपराधिक घटनाओं के कारण लोगों में दहशत का माहौल है, जिसमें शराब, गांजा और पशु तस्करी भी शामिल है। विकास कार्यों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय शुरू की गई कई परियोजनाएं आज भी अधूरी हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंदौली जनपद के कई दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बावजूद पूर्ववर्ती सरकारों की योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। विधायक ने जिला मुख्यालय के अधूरे निर्माण को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम का निर्माण आवश्यक है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को उचित संसाधन मिल सकें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सकलडीहा और धानापुर कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा देने की भी मांग की। प्रभुनारायण सिंह यादव ने टांडा और नंगवा के पास गंगा नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग उठाई। उन्होंने बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में कैंसर और डायलिसिस जैसी सुविधाओं की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया। साथ ही, नहरों की पक्की लाइनिंग और ड्रेनों की सिल्ट सफाई तथा ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की मांग भी सदन के माध्यम से सरकार के सामने रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से 7 वर्षीय बालक की मौत:फिरोजाबाद में खेलते समय हादसा, रौंदने का वीडियो आया सामने
    Next Article
    गलत ऑपरेशन के बाद क्लीनिक को क्लीन चिट:सिद्धार्थनगर में बच्चे की मौत का मामला, डॉक्टरों के नाम का लगा बोर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment