Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक नसीम ने खेली फूलों की होली:बोलीं- पिछले साल अकेली थी अब ये साथ आए हैं; बच्चों और लोगों पर फूल बरसाए

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में विधायक नसीम सोलंकी ने गुरुवार को फूलों की होली खेली। वह बर्मा सेल की बस्ती में शिव मंदिर में होली खेलने पहुंचीं थी। यहां उन्होंने लोगों पर फूल बरसाकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा- पिछले साल भी मैं यहां आई थी, लेकिन इस साल ये ( पति इरफान सोलंकी) भी मेरे साथ हैं, तो बहुत खुशी है। उन्होंने कहा- होली में आप लोगों ने बुलाया है। ये आप लोगों की मोहब्बत है, प्यार है। साल के 12 महीनों में जो भी त्योहार आते हैं, आप लोग हमें बुलाते हैं, हम आते हैं। क्योंकि आप हमारे हैं और हम आपके हैं। हम सब परिवार हैं। उन्होंने कहा- चुनाव में जिस तरह से आप लोगों ने हमें जीत दिलाई, उसका शुक्रिया। आप सब हमें चाहे छठ पूजा हो या दिवाली हो, सभी में बुलाते हैं। रमजान का पाक महीना भी है, आप लोगों से कहना है कि दुआ कीजिए कि हमारा साथ यूं ही बना रहे, क्योंकि सीसामऊ हमारा परिवार है। 3 तस्वीरें देखिए… इरफान बोले- पीडीए का ऐसा इलाका है, जहां से हमेशा प्यार मिला इरफान बोले- हमेशा हम लोगों ने मिलकर साथ त्योहार मनाए हैं। बर्मा सेल इलाके में आए हैं। पिछले साल भी मेरी बेगम नसीम यहां आकर फूलों की होली खेली थीं। इस साल भी आई हैं। ये पीडीए का ऐसा इलाका है, जहां से हमेशा प्यार मिला है। उन्होंने कहा- मैं 20 साल से यहां से जुड़ा रहा हूं। ये हमारे साथ हैं, तो हम भी लगातार इनके साथ हैं। उपचुनाव में इन लोगों ने साबित कर दिया कि पानी में लाठी मारने से पानी अलग नहीं होगा। होली का त्योहार है, इसके साथ ही रमजान का भी महीना है। मेरी दुआ है कि हम सबने जो जायज मांगा है, वो सब मिले। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. IPS अंशिका का 'लंदन ठुमकदा' पर डांस, VIDEO: DM ने रंग डाला तो पुलिस कमिश्नर ने टब में डुबोया; यूपी में IAS-IPS की होली यूपी में गुरुवार को पुलिसकर्मी होली के रंग में सराबोर रहे। कहीं कपड़ा फाड़, तो कहीं कीचड़ वाली होली हुई। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया। SSP अनुराग आर्य नकली बाल लगाकर भांगड़ा करते दिखे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई का बेटा नहीं तो कौन होगा ईरान का अगला 'सुप्रीम लीडर'? भारत में ईरानी दूत ने बताया
    Next Article
    झांसी में महिलाओं ने हुरियारों पर बरसाए लट्ठ:50 फीट ऊंचे खंभे पर बंधी पोटली, खोलने चढ़े तो लाठियां खाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment