Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाने वाले लेखपाल का सरेंडर:इस्तीफे की खबर को बताया बेबुनियाद, 13 फरवरी को वायरल हुआ था तीन पन्ने का लेटर

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के विधायक अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाने वाले लेखपाल राकेश कुमार यादव ने 24 घंटे में ही सरेंडर कर दिया। 13 फरवरी को इस्तीफा का जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसे भ्रामक बता दिया गया। लेखपाल राकेश कुमार यादव का कहना है कि सोशल मीडिया पर मेरे द्वारा इस्तीफा दिए जाने की जो खबरें चल रही है। वह पूरी तरह से भ्रामक और निराधार हैं। मेरे द्वारा किसी भी दबाव में इस्तीफा नहीं दिया गया। जिले के एसडीएम को लिखे गए पत्र में एक दिन पूर्व वायरल हुए पत्र का खंडन करते हुए लेखपाल राकेश कुमार यादव का कहना है कि सोची समझी रणनीति के तहत मेरी छवि खराब करने की कोशिश है। ऐसे में इस पूरे मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की कृपा की जाए। राकेश कुमार यादव उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आजमगढ़ जिले के अध्यक्ष भी हैं। और संगठन के लेटर पैड पर पुराने वायरल पत्र को भ्रामक बताया है। एसडीएम बोले निजी मामला दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए जिले के एसडीएम नरेंद्र सिंह गंगवार ने लेखपाल के इस्तीफा के वायरल हो रहे पत्र के बारे में कहना है कि यह निजी मामला है। इसे हम लोग आपस में बैठकर सुलझा लेंगे। एक दिन पूर्व लगाए थे गंभीर आरोप 13 फरवरी को आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाकर लेखपाल राकेश कुमार यादव ने जिले के एसडीएम को अपना इस्तीफा दे दिया है। लेखपाल द्वारा इस्तीफे का तीन पन्ने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बीएलओ से मारपीट:पुलिस ने पर्स छीनने के आरोप को बताया बेबुनियाद, तलाश जारी
    Next Article
    पार्सल से सोना चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:कोरियर से मंगाए गए सोने-चांदी के बिस्कुट और सिक्के चुराते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment