Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही ने पिता-पुत्र को टक्कर मारी, भीड़ ने पीटा, VIDEO:बोला- क्लच की जगह गलती से एक्सीलेटर दब गया, करणी सेना जिलाध्यक्ष समेत 5 पर FIR

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में सड़क हादसे के बाद दो सिपाही को पीट दिया गया। सिपाही सादी वर्दी में था। सिपाहियों की कार से एक पिता और उसका पांच साल का बेटा घायल हो गए थे। इसके बाद लोगों ने सिपाहियों को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में सिपाही के कपड़े तक फट गए। किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया गया। वहीं घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही के अनुसार, कार क्लच की जगह एक्सीलेटर पर पड़ने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी, जिससे हादसा हो गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले देखें तीन फोटो… अब जानिए पूरा मामला… यह हादसा जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ की पुलिया के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। गाड़ी में हेड कंप्यूटर कांस्टेबल पवन कुमार और सिपाही पिंटू सवार थे। वे चंदौसी तहसील से रजिस्टर लेकर बहजोई ड्यूटी पर जा रहे थे। गाड़ी चला रहे सिपाही पवन का पैर अचानक क्लच की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया, जिससे गाड़ी की गति बढ़ी और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र को टक्कर मारते हुए एक ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में बरेली कस्बा क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी मंगल (25) और उनका पांच साल का बेटा आकाश घायल हो गए। मंगल बादाम बेचने के लिए थाना बनियाठेर क्षेत्र की नगर पंचायत नरौली जा रहे थे। सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने कार में सवार दोनों सिपाहियों को पकड़ लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की। थप्पड़ मारे। कपड़े तक फाड़ दिए। सिपाही सादी वर्दी में थे। सिपाहियों के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग सिपाहियों को बचाने का प्रयास करते दिख रहे हैं, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों सिपाहियों को बचाया। घायल पिता-पुत्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाहियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही पवन कुमार की शिकायत पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, ई-रिक्शा चालक सुरेश और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया, न खून निकला, न बेहोश हुआ बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी गेंद उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरसा वाले बाबा' की हत्या से भड़का संत समाज:महंत हरि गिरि बोले- अपराधी पाताल में भी होंगे तो बचेंगे नहीं, CM से कानून की मांग
    Next Article
    देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दावा:9 सालों में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव, किसान सम्मान निधि से 3 करोड़ को फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment