Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही और बेटे को पति ने कार में जिंदा जलाया:इंश्योरेंस और मुआवजे की रकम के लिए साजिश रची थी

    10 hours ago

    2

    0

    यूपी के रामपुर में कार में आग लगने से महिला सिपाही और 2 साल के बेटे की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। सिपाही के पति और देवर ने 3 अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वजह थी- दूसरी महिला से अफेयर, इंश्योरेंस और मुआवजे की रकम। पुलिस ने 40 दिन बाद मामले का खुलासा कर पति, देवर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश जारी है। दरअसल, 25 फरवरी की रात स्वार-बाजपुर रोड पर कार में लता (25) और बेटे लड्डू (2) के जले हुए शव बरामद हुए थे। हादसे में लता का पति दान सिंह और देवर रवि बाल-बाल बच गए थे। दोनों ने पुलिस के सामने हादसे की झूठी कहानी रची थी। कहा था कि डंपर की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। दोनों किसी तरह बच गए, लेकिन लता और लड्‌डू जिंदा जल गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान दान सिंह और रवि बार-बार बयान बदल रहे थे। इससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर वार किए जाने की बात सामने आई। इससे शक और गहरा हो गया। पुलिस ने सख्ती की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले महिला सिपाही और उसके बेटे को नशे की गोली देकर बेहोश किया। फिर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बेटे की जलकर मौत हो गई, लेकिन बुरी तरह झुलसने के बाद भी महिला सिपाही की सांसें चल रही थीं। तब दान सिंह और रवि ने अस्पताल ले जाते वक्त लता के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए थे। इससे उसकी मौत हो गई। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया- लता के पति का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था। ये बात उसे पता चल गई थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसीलिए लता से छुटकारा पाने के लिए और उसके लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे हड़पने के लिए दान सिंह ने अपने भाई रवि और तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देख लीजिए... अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए... लता (25) यूपी पुलिस में सिपाही थी। श्रावस्ती जिले में पोस्टेड थी। 2022 में मिलक थाना क्षेत्र के बेहटरा गांव के दान सिंह से लव मैरिज की थी। वह किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करता है। दान सिंह, पत्नी लता, बेटे लट्टू और ममेरे भाई रवि के साथ 25 फरवरी को नैनीताल घूमने गए थे। पति दान सिंह ने पुलिस को बताया- वे परिवार के साथ नैनीताल से घूम कर लौट रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे स्वार-बाजपुर मार्ग पर काशीपुर के आंगा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे कार की पेट्रोल टंकी ब्लास्ट हो गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। दान सिंह और उसका भाई रवि जैसे-तैसे कार का गेट खोलकर बाहर आ गए। पर लता और उसका बेटा लड्‌डू कार के अंदर ही फंसे रह गए। दोनों कार में जिंदा जल गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बयान बदलने से फंसे एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया- पुलिस ने लता और लड्‌डू का पोस्टमॉर्टम कराया था। रिपोर्ट आने पर पता चला कि लता के सिर पर किसी भारी चीज से कई बार वार किया गया था। शक के आधार पर मामले की जांच सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई थी। दान सिंह और रवि से अलग-अलग पूछताछ की गई तो दोनों लगातार अपना बयान बदल रहे थे। हड़बड़ा रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों हत्या की बात स्वीकार कर ली। नशीली गोलियां देकर जिंदा जलाया, हथौड़े से सिर कूचा जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले महिला कांस्टेबल और उसके बेटे को नशीली गोलियां दीं, ताकि वे कार से बाहर न निकल सकें। इसके बाद कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे दोनों जिंदा जल गए। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि महिला कांस्टेबल आग लगने के बाद भी जिंदा थी और बचने की कोशिश कर रही थी। आरोप है कि आरोपियों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में लोहे की हथौड़ी से उसके सिर पर कई वार किए, ताकि उसकी मौत सुनिश्चित हो सके। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे आर्थिक लाभ और बीमा क्लेम की मंशा सामने आई है। साथ ही दान सिंह के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात भी जांच में सामने आई है, जिसकी जांच जारी है। पति समेत 5 लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप पुलिस के मुताबिक इस वारदात में पति दान सिंह, उसका भाई रवि, प्रदीप, नूर हसन और सलमान शामिल थे। इनमें से दान सिंह, नूर हसन और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रवि और प्रदीप फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दान सिंह की थी दूसरी शादी, पहली पत्नी की भी संदिग्ध मौत पुलिस ने बताया- लता से दान सिंह की दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले भी उसने एक महिला से लव मैरिज की थी। पर 2020 में ही पहली पत्नी की कार हादसे में मौत हो गई थी। वह कार भी दान सिंह की ही थी। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम एसपी सोमेंद्र मीणा ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… AK-47 को खिलौना बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बोतल बताई; बिजनौर में संदिग्ध आतंकी को दी थी क्लीनचिट दुबई में रहने वाले यूपी के संदिग्ध आतंकी आकिब खान के AK-47 को खिलौना बताने के मामले में बिजनौर के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ नितेश प्रताप सिंह को भी हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, बिजनौर के मैजुल का छह महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह मेरठ के आकिब के साथ नजर आया था। मामले की जांच बिजनौर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को सौंपी गई थी। जांच के दौरान उन्होंने आकिब और मैजुल से बातचीत की। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में अव्वल:3.12 लाख किसानों का हुआ पंजीकरण, 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान
    Next Article
    जालौन में निजी स्कूलों की फीस पर सख्ती:पारदर्शिता अनिवार्य, अभिभावकों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment