Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही से पत्नी और ससुराल वालों ने की मारपीट:पुलिस ने पत्नी समेत पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया

    10 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन आवास में तैनात एक सिपाही के साथ उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिपाही पीयूष कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उन्हें चौकी प्रभारी ने दो लंबित आईजीआरएस प्रकरणों की आख्या लगाने के लिए बुलाया था। जब वह चौकी जाने के लिए घर से निकलने लगे, तो उनकी पत्नी आराधना ने उन्हें रात में ड्यूटी पर जाने से मना किया। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पीयूष कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान उनकी पत्नी ने उनके सीने और दाहिने हाथ पर कई जगह दांत से काट लिया। उन्होंने उसी रात उच्चाधिकारियों को इस घटना की सूचना दी थी। तहरीर में आगे कहा गया है कि पत्नी ने विवाद के बाद अपने मायके फोन कर पिता जैनू राम, माता उषा, भाई अमृतलाल और रिश्तेदार अवधेश को बुला लिया। सिपाही ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अवधेश से वीडियो कॉल पर लगातार बात करती है और उसी के साथ रहना चाहती है, जिसके लिए वह अक्सर तलाक की मांग करती रहती है। पीयूष कुमार के अनुसार, 23 अप्रैल की रात करीब दो बजे से सुबह पांच बजे के बीच सभी आरोपी गाजीपुर जनपद से कार द्वारा पुलिस लाइन स्थित उनके आवास पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने दरवाजा खुलवाया और घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद डंडे, बेंत और अन्य वस्तुओं से उनकी जमकर पिटाई की गई, जिससे उनकी पीठ, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कह रहे थे कि उसे खत्म कर दो। पीयूष कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन ईंट से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया और उन्हें कमरे में बंद कर लगातार पीटा गया। वह अंदर से मदद के लिए चिल्लाते रहे। पीड़ित का कहना है कि डायल 112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर दरवाजा खुलवाया गया और उनकी जान बच सकी। राबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पत्नी आराधना, जैनू राम, उषा, अमृतलाल और अवधेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात पर हमला, बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:मुजफ्फरनगर में डीजे पर नाचते समय विवाद, कई घायल, वीडियो
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे एयरस्ट्रिप पर फाइटर-जेट्स का ‘टच एंड गो’ अभ्यास:हरदोई में दिखी वायुसेना की ताकत; 29 अप्रैल को पीएम करेंगे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment