Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पेन के पास नाव में 15 शव मिले:खाना-पानी नहीं मिलने से जान गई, इंजन खराब होने पर 3 दिन फंसे रहे 100 प्रवासी

    3 hours ago

    2

    0

    स्पेन के कैनरी आइलैंड्स के पास शुक्रवार को समुद्र में प्रवासियों से भरी एक नाव में 15 लोगों के शव मिले हैं। नाव का इंजन खराब होने के बाद करीब 100 लोग 3 दिन तक समुद्र में फंसे रहे। इस दौरान नाव में खाना-पानी खत्म हो गया, जिससे कई लोगों की जान चली गई। 6 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। नाव में सवार बाकी लोगों को भी रेस्क्यू किया गया। यह नाव पश्चिम अफ्रीकी देश गाम्बिया से यूरोप में पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों को लेकर जा रही थी। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… 72 किलोमीटर दूर से नाव को खींचकर बंदरगाह लाया गया स्पेन की समुद्री बचाव टीम को यह नाव कैनरी आइलैंड के एल हिएरो द्वीप से करीब 72 किलोमीटर दक्षिण में मिली थी। इसके बाद नाव को खींचकर ला एस्टाका बंदरगाह ले जाया गया। वहीं, एक दूसरी नाव से बचे हुए प्रवासी सुरक्षित एल हिएरो द्वीप के ला रेस्टिंगा बंदरगाह पहुंचे। यहां प्रवासियों के रहने और इलाज के लिए सेंटर बनाया गया है। यूरोप पहुंचने का अहम रास्ता है कैनरी आइलैंड्स कैनरी आइलैंड्स अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी तट के पास है। यह स्पेन का हिस्सा है। पश्चिमी अफ्रीका के कई देशों से प्रवासी समुद्र के रास्ते यहां पहुंचने की कोशिश करते हैं। यहां पहुंचने के बाद वे स्पेन और यूरोपीय संघ में दाखिल हो जाते हैं। 2024 में 46 हजार से ज्यादा प्रवासी यहां पहुंचे थे। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। बाद में समुद्र में निगरानी बढ़ाने और दूसरे देशों के साथ मिलकर काम करने से प्रवासियों की संख्या कम हुई। एक दिन में 2100 प्रवासी पहुंचे अक्टूबर से कैनरी आइलैंड्स पर प्रवासियों के पहुंचने की संख्या फिर बढ़ने लगी है। इसी हफ्ते एक दिन में रिकॉर्ड 2,100 लोग यहां पहुंचे। इनमें ज्यादातर एल हिएरो द्वीप पर उतरे। इस द्वीप की आबादी करीब 11,400 है। इस महीने की शुरुआत में अधिकारियों ने यहां इमरजेंसी घोषित की थी। 14 नवंबर को एक ही दिन में करीब 1,500 प्रवासियों को रेस्क्यू किया गया था। स्पेन के चुनाव में भी बड़ा मुद्दा है प्रवासियों का आना प्रवासियों की मौत का यह मामला स्पेन के आम चुनाव से दो दिन पहले सामने आया है। देश में रविवार को चुनाव होने हैं और प्रवासियों का मुद्दा चुनाव प्रचार में अहम बना हुआ है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज प्रवासियों के आने को अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद बताते रहे हैं। वहीं, दक्षिणपंथी दल प्रवासियों के आने पर सख्त पाबंदियां लगाने की मांग कर रहे हैं। अफ्रीका से निकली एक और नाव भी लापता है अफ्रीकी देश सेनेगल से स्पेन जाने के लिए निकली एक और नाव भी लापता है। इसमें करीब 172 लोग सवार थे, जिनमें कई युवा मछुआरे शामिल हैं। नाव 9-10 नवंबर को सेनेगल के तटीय इलाके यॉफ से रवाना हुई थी। दो हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नाव का कोई पता नहीं चला है। स्थानीय लोगों ने नाव की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय नेताओं के मुताबिक, आर्थिक तंगी और मछली पकड़ने के काम में घटते मौकों के कारण युवा जान जोखिम में डालकर यूरोप जाने की कोशिश कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी वित्त मंत्री का ईरानी राष्ट्रपति पर तंज:कहा- सर्दियों का मजा लीजिए; बिजली बचाने के लिए ठंडे कमरे में काम कर रहे थे पजशकियान
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टूरिस्ट वीजा नहीं बढ़ेगा:रिटर्न टिकट जरूरी, आज से नए नियम लागू; साढ़े 4 लाख भारतीयों पर असर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment