Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुपीरियर इंडस्ट्रीज में 48 घंटे से आयकर की जांच:बरेली में दस्तावेजों को खंगाल रहे अधिकारी, वित्तीय लेनदेन का लगाया जा रहा पता

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री में मंगलवार रात करीब 8 बजे से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और लखनऊ से आई टीमों ने फैक्ट्री के भीतर डेरा डाल रखा है। फैक्ट्री के मुख्य द्वार बंद हैं और केवल अधिकृत कर्मचारियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। फैक्ट्री के बाहर किसी भी तरह का पुलिस बल तैनात नहीं है, हालांकि अंदर विभागीय अधिकारी अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। सुपीरियर शराब फैक्ट्री की कुछ तस्वीरें …. दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल विभाग का मुख्य फोकस फैक्ट्री के लेखा-जोखा और स्टॉक रजिस्टर पर है। सूत्रों का कहना है कि अकाउंट विभाग के कंप्यूटरों और सर्वर से डेटा का मिलान किया जा रहा है। अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन के कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों के मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस भी जांच के दायरे में लिए हैं, ताकि वित्तीय लेन-देन की पूरी कड़ियां जोड़ी जा सकें। मीडिया को जांच से रखा दूर आयकर विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इस रेड या सर्वे को लेकर मीडिया को कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा गया है। फैक्ट्री के गेट पर सन्नाटा है और विभाग के अधिकारी अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जांच केवल बरेली यूनिट तक सीमित है या इसका विस्तार दिल्ली और नागपुर स्थित अन्य ठिकानों तक भी किया गया है। सुपीरियर ग्रुप का कोका-कोला बॉटलिंग और कारोबार सुपीरियर ग्रुप उत्तर प्रदेश में अल्कोहल और बेवरेज सेक्टर का एक बड़ा नाम है। पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय मुरली मनोहर अग्रवाल के पुत्र प्रदीप अग्रवाल इस ग्रुप का संचालन करते हैं। ग्रुप का कोका-कोला बॉटलिंग और एथेनॉल उत्पादन का बड़ा कारोबार होने के कारण, इस कार्रवाई पर पूरे व्यापारिक जगत की नजरें टिकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार पर जीएसटी का छापा,:गड़बड़ी की आशंका पर पहुंची टीमें, दस्तावेजों की जांच जारी
    Next Article
    20 फरवरी से मेरठ में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट:एलेक्ज़ेंडर क्लब और मेरठ कॉलेज में होंगे मुकाबले ,कई देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment