Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिर में घुसी कील के साथ युवक पहुंचा एसएसपी ऑफिस:फिरोजाबाद में की शिकायत, मेडिकल न होने का भी आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र स्थित नगला सौंठ गांव में एक युवक ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि उसके माता-पिता, भाई और भाभी ने मारपीट कर उसके सिर में कील ठोंक दी। पीड़ित ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नगला सौंठ निवासी सुनील बघेल पुत्र हरी सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने दो प्लॉट का बैनामा उसकी भाभी रेखा पत्नी अजय के नाम कर दिया था। जब सुनील ने इस संबंध में परिवार से जानकारी मांगी, तो उसे कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। सुनील के अनुसार, 26 फरवरी की तड़के करीब दो बजे जब वह घर में सो रहा था, तभी उसके माता-पिता, भाई और भाभी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से उसके सिर में लगभग दो इंच की कील ठोंक दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। होश में आने के बाद सुनील थाने पहुंचा, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने न तो उसका मेडिकल परीक्षण कराया और न ही कोई कार्रवाई की। पीड़ित सुनील ने एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर अपना मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसएससी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत:रायबरेली में दुकानदार गंभीर रुप से घायल; वाहन छोड़कर चालक फरार
    Next Article
    बिठूर महोत्सव में पलाश सेन के गानों पर झूमे दर्शक:सिंगर बोले- आज मौका है, खुलकर इंजॉय करो, ऐसा मौका रोज नहीं मिलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment