Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौरभ हत्याकांड के दोषियों को दूसरी जेल भेजने की मांग:मेरठ में भाई के हादसे से डरा परिवार, जेल अधीक्षक को लिखा पत्र

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी साहिल और मुस्कान को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग उठी है। बुधवार को सौरभ के भाई बबलू के साथ हुए हादसे के बाद परिवार ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। परिजनों को आशंका है कि यह हादसा जानबूझकर कराया गया हो सकता है। गुरुवार को सौरभ की मां रेणु देवी कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित के साथ जिला जेल पहुंचीं। उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात कर अपनी आशंकाएं बताईं और दोनों दोषियों को प्रदेश की किसी दूसरी जेल में भेजने के लिए लिखित पत्र सौंपा। पूनम पंडित बोलीं- दोनों परिवारों में बढ़ी नजदीकी कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने दावा किया कि साहिल और मुस्कान के परिवार एक हो गए हैं और दोनों के लिए एक ही वकील किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि साहिल के परिजन मुस्कान को बहू के रूप में स्वीकार कर चुके हैं। पूनम पंडित के मुताबिक, परिवार को आशंका है कि दोनों कानूनी राहत पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी वजह से जेल प्रशासन से उन्हें दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। मां बोलीं- बबलू शुरू से कर रहा है पैरवी रेणु देवी ने बताया कि बबलू शुरुआत से ही सौरभ हत्याकांड में परिवार की ओर से पैरवी कर रहा है। बुधवार को हुए हादसे में उसे चोट आई, जिसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई। रेणु देवी का कहना है कि उन्हें डर है कि मुकदमे की पैरवी करने के कारण परिवार के किसी सदस्य को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि, हादसे के पीछे साजिश होने की आशंका परिवार की ओर से जताई गई है; इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हाईकोर्ट में याचिका का भी किया जिक्र रेणु देवी ने बताया कि साहिल और मुस्कान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। परिवार को आशंका है कि दोनों सजा से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने जेल प्रशासन से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण की मांग की है। फिलहाल परिवार की मांग पर जेल प्रशासन की ओर से किसी निर्णय की जानकारी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धान का पुआल भरते समय युवक को सांप ने काटा:बाराबंकी में सांप को पॉलिथीन में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर
    Next Article
    बंडा के केंद्रों पर दूसरे जिलों के किसानों का धान-तौला:पीलीभीत और तिलहर की खरीद दर्ज, अधिकारी बेखबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment