Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धान का पुआल भरते समय युवक को सांप ने काटा:बाराबंकी में सांप को पॉलिथीन में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर

    1 day ago

    1

    0

    बाराबंकी में फतेहपुर थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में गुरुवार दोपहर धान का पुआल ट्राली में भर रहे 22 वर्षीय युवक को सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की 20 खुराक दीं। हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी वाहन से लखनऊ लेकर रवाना हो गए। दशरथपुर गांव निवासी अवधेश कुमार का बेटा अश्वनी कुमार गुरुवार दोपहर खेत में धान का पुआल ट्राली में भर रहा था। इसी दौरान पुआल के नीचे छिपे सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया। पैर में तेज दर्द होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. हिमांशु ने युवक की जांच कर उपचार शुरू किया। उसे एएसवी की 20 खुराक दी गईं। इसके बाद उसकी हालत पर नजर रखी गई। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी वाहन से लखनऊ ले गए। सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचे परिजन घटना के बाद खेत में मौजूद परिजनों ने सांप को पकड़कर पॉलिथीन में रख लिया। वे उसे लेकर सीएचसी पहुंचे और चिकित्सक की मेज पर रखकर दिखाने लगे। मेज पर सांप देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों में घबराहट फैल गई। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। बाद में परिजन सांप को लेकर वहां से चले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के साइंस एग्जीबिशन में दिखेगा स्टूडेंट्स का टैलेंट:‘INFINIQ’ में पेश करेंगे नए आइडिया, क्लीन एनर्जी और मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
    Next Article
    सौरभ हत्याकांड के दोषियों को दूसरी जेल भेजने की मांग:मेरठ में भाई के हादसे से डरा परिवार, जेल अधीक्षक को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment