Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिर्फ स्कूल बैग ही नहीं बच्चों के जूते-दवाइयां भी जले:बलिया में जांच से पहले नया VIDEO सामने आया, पैरेंटस फिर भड़के

    2 hours ago

    1

    0

    बेल्थरा रोड स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सीयर का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। पहले “शिक्षा का अधिकार” लिखे 50 स्कूली बैग जलाने का वीडियो सामने आया था, जिसे बीएसए मनीष कुमार सिंह ने प्रथम दृष्टया लापरवाही माना था। अब एक और नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बैग जलाने से पहले की स्थिति दिखाई दे रही है और इसमें बच्चों के जूते व दवाइयां भी उसी ढेर में पड़ी नजर आ रही हैं। BSA ने जांच कराने का भरोसा दिया था रविवार को जांच के लिए मौके पर पहुंचे बीएसए मनीष कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि विद्यालय में रखी सरकारी सामग्री को सुरक्षित रखना जिम्मेदारों का कर्तव्य है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि जांच पूरी होने के बाद विभागीय निर्णय से अवगत कराया जाएगा। रिजल्ट से पहले नए वीडियो ने चौंकाया हालांकि, जांच का निष्कर्ष सामने आने से पहले ही दूसरा वीडियो वायरल हो गया, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया है। नए वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिर्फ बैग ही नहीं, बल्कि बच्चों के उपयोग से जुड़ी अन्य सामग्री जैसे जूते और दवाइयां भी उसी कूड़े के ढेर में मौजूद थीं। इससे यह सवाल और गहरा हो गया है कि आखिर विद्यालय में रखी जरूरी सामग्री इस स्थिति तक कैसे पहुंची। पैरेंटस ने लापरवाही का एग्जांपल बताया स्थानीय लोगों और अभिभावकों में अब नाराजगी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि योजनाओं के प्रति गंभीर उदासीनता का उदाहरण है। बच्चों के लिए आई सामग्री का इस तरह दुरुपयोग या नष्ट होना व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब तक ? फिलहाल विभागीय जांच जारी है, लेकिन लगातार सामने आ रहे वीडियो के बाद लोगों की निगाहें अब सिर्फ जांच पर नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और नतीजे पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि यह मामला फाइलों तक सीमित रहता है या वास्तव में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लगातार बढ़ रही गर्मी:राहत मिलने की नहीं संभावना, सुबह से चल रही पूर्वी हवा
    Next Article
    सहारनपुर में चलती ट्रेन में किन्नर का हंगामा...VIDEO:यात्रियों से अभद्रता और मारपीट, RPF ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment