Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सरकार भर्तियों पर रोक लगाकर युवाओं से कर रही खिलवाड़':अयोध्या में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना अधिकारों का हनन

    4 hours ago

    1

    0

    विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने अयोध्या में धरना दिया। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की जबकि संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। चेतनारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई से लेकर गरीबों और युवाओं के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। वर्तमान सरकार मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर कर रही है और सरकारी नौकरियों में भर्तियां रोककर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनकल्याणकारी योजनाओं पर रोक और दमनात्मक कार्रवाई जारी रही तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज करेगी। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार एसोसिएशन अध्यक्ष जीत के बाद मां से लिपटकर रोए-VIDEO:बोले…मां के आशीर्वाद से चुनाव में मिली जीत, बगैर चुनाव प्रचार साथियों ने जिताया
    Next Article
    विदेशी कारोबारी से 2लाख डॉलर की ठगी करने वाले अरेस्ट:पुलिस कमिश्नर से ई-मेल के जरिए की थी शिकायत, 200 करोड़ की कर चुके हैं ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment